Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आगामी विधानसभा चनुावों से पहले भी बन सकती है प्रदेश में भाजपा की सरकार

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:- पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एक बार फिर प्रदेश में समय से पहले भाजपा की सरकार बनने की बात कही है। मंडी नगर निगम में चुनाव प्रचार के लिए पैलेस कालोनी-2 वार्ड के सैण मुहल्ले में पहुंचने पर जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में एक वर्ष से पहले भी भाजपा की सरकार बन सकती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पैलेस-2 वार्ड से सुमन ठाकुर चुनाव जीतेगी, मंडी में नगर निगम भाजपा की बनेगी और प्रदेश में सरकार भी भाजपा की ही बनेगी, उसके बाद ही विकास के बड़े कार्य हो पाएंगे। भारत के 22 राज्यों में इस वक्त भाजपा की सरकारें हैं और यह दौर हिमाचल प्रदेश में भी जल्द ही शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि मंडी ने अपने राजनीतिक सफर में जो मुकाम हासिल किया है भाजपा की सरकार बनने पर भी वो इसी तरह से जारी रहने वाला है। आने वाले समय में मंडी फिर से बड़ी भूमिका में रहते हुए यहां के लोगों की सेवा करेगी।

पैलेस कालोनी-2 वार्ड से भाजपा प्रत्याशी सुमन ठाकुर ने कहा कि यहां की जनता ने हमेशा की उन्हें अपना पूरा आशीवार्द और समर्थन दिया है जिस कारण वे तीन बार यहां की पार्षद रही। स्व. पंडित सुखराम ने उन्हें हमेशा ही सैण की प्रधान बताया और तभी से उन्होंने इस क्षेत्र को अपना मायका माना। उन्होंने पैलेस-2 वार्ड के लोगों को विश्वास दिलाया कि उन्हें फिर से जीताने पर इस वार्ड को एक अलग पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा सरकारों के सहयोग से वार्ड में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं सदर के विधायक अनिल शर्मा और जोगिंद्रनगर से भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते जनता से भाजपा के लिए समर्थन मांगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.