Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत,अक्षिता सैनी बनीं मेयर

Summer express/अंबाला -:अंबाला नगर निगम मेयर और पार्षद चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 20 में से 16 वार्डों पर कब्जा जमाया है। कांग्रेस को केवल तीन सीटों पर संतोष करना पड़ा, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की। भाजपा की इस प्रचंड जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

जैसे-जैसे चुनाव परिणाम सामने आते गए, भाजपा समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाते नजर आए। वहीं मेयर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार अक्षिता सैनी की जीत की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। अक्षिता सैनी ने 21 हजार 358 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर मेयर पद पर कब्जा जमाया।

भाजपा के पूर्व विधायक असीम गोयल ने इस जीत को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकास नीतियों पर जनता की मुहर बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनहित योजनाओं के चलते जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है।वहीं नवनिर्वाचित मेयर अक्षिता सैनी ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और भाजपा की विकासवादी सोच को दिया। उन्होंने कहा कि अंबाला के विकास को नई गति देना उनकी प्राथमिकता होगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

Summer express/चिंतपूर्णी ,विकास-:चिंतपूर्णी मंदिर में संचालित सुगम दर्शन प्रणाली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी ने इस व्यवस्था में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।पत्रकारों से बातचीत के दौरान चौधरी ने कहा...

एटीएस-जीपीएस व्यवस्था के विरोध में टैक्सी चालकों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर बॉर्डरों पर चक्का जाम की चेतावनी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: जिला कांगड़ा की विभिन्न टैक्सी यूनियनों ने सोमवार को धर्मशाला में एटीएस (ATS) और जीपीएस व्यवस्था के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 35 टैक्सी यूनियनों से जुड़े चालक और वाहन मालिक इस प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर...

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि...

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.