Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मैक्लोडगंज में दलाई लामा से मिलीं डेसमंड टूटू फाउंडेशन की सीईओ, करुणा और मानवता का दिया संदेश

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:मैक्लोडगंज में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका की डेसमंड टूटू लेगेसी फाउंडेशन की सीईओ जेनेट जॉब्सन ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दलाई लामा और दिवंगत आर्चबिशप डेसमंड टूटू की मित्रता को दुनिया के लिए प्रेरणा बताया।

जेनेट जॉब्सन ने कहा कि दोनों महान हस्तियों ने हमेशा करुणा, न्याय और साझा मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “ईयर ऑफ कम्पैशन” के अवसर पर धर्मशाला आना उनके लिए बेहद खास अनुभव है। दलाई लामा से हुई मुलाकात को उन्होंने सम्मान और भावनाओं से भरा पल बताया।उन्होंने कहा कि डेसमंड टूटू और दलाई लामा की गहरी दोस्ती ने पूरी दुनिया को सकारात्मक सोच और मानवता का मार्ग दिखाया। दोनों ने मिलकर “द बुक ऑफ जॉय” लिखी, जिसमें कठिन परिस्थितियों में भी खुशी और उम्मीद बनाए रखने का संदेश दिया गया है।जॉब्सन ने कहा कि उनकी संस्था आज भी करुणा और साझा मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। तिब्बती समुदाय के लिए संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी लोगों को एक-दूसरे के दुख और संघर्ष को समझना चाहिए।उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने भी अन्याय और उत्पीड़न का दौर देखा है, इसलिए वे स्वतंत्रता, न्याय और करुणा के संदेश के साथ तिब्बती लोगों के समर्थन में खड़े हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.