Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर जिला बार में उत्साह,अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न

Summer express/अंबाला -:अंबाला नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद जिला बार कोर्ट परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। भाजपा समर्थक अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। युवा अधिवक्ता हर्ष साहनी ने अपने साथियों के साथ कोर्ट परिसर के विभिन्न चैंबरों में जाकर अधिवक्ताओं को लड्डू बांटे और सभी को जीत की बधाई दी।सुबह से ही जिला बार परिसर में उत्साह देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए “भारत माता की जय” के नारे लगाए। इस दौरान कई वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं ने हर्ष साहनी और उनकी टीम को फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

मीडिया से बातचीत में एडवोकेट हर्ष साहनी ने कहा कि यह जीत केवल किसी एक नेता या कार्यकर्ता की नहीं, बल्कि अंबाला की जनता के विश्वास और विकास कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री असीम गोयल के नेतृत्व में शहर में हुए विकास कार्यों का ही परिणाम है कि जनता ने भाजपा पर फिर भरोसा जताया।हर्ष साहनी ने कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान अपनी टीम के साथ मिलकर पूरी मेहनत और समर्पण से काम किया। जनता ने भाजपा को जो समर्थन दिया है, उस विश्वास को कायम रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह आगे भी शहर के विकास और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहेंगे।इस अवसर पर जिला बार के कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी युवा अधिवक्ताओं की सक्रियता की सराहना की। उनका कहना था कि राजनीति और सामाजिक कार्यों में युवाओं की भागीदारी समाज के लिए सकारात्मक संदेश देती है। कार्यक्रम के दौरान राज महक राणा सहित कई अधिवक्ता और समर्थक मौजूद रहे तथा सभी ने मिलकर जीत का जश्न मनाया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.