Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम पुलिस चौकी में युवक का हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Summer express/गुरुग्राम-:गुरुग्राम में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक पुलिस चौकी के भीतर बैठकर चौकी इंचार्ज को खुलेआम चुनौती देता दिखाई दे रहा है। मामला बादशाहपुर थाना क्षेत्र की एसपीआर पुलिस चौकी का बताया जा रहा है। युवक ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार और गलत तरीके से पूछताछ करने के आरोप लगाए हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।

वीडियो में दिखाई दे रहा युवक चौकी इंचार्ज के सामने बैठकर बातचीत करता नजर आता है। वह पुलिस अधिकारी से कहता है कि जिस तरह के सवाल पहले उससे पूछे गए थे, अब दोबारा वही सवाल पूछे जाएं। युवक यह भी कहता सुनाई देता है कि उसे पुलिस से डर नहीं लगता। इस दौरान चौकी इंचार्ज युवक से एक पुराने मारपीट मामले का जिक्र करते हुए बातचीत करते दिखाई देते हैं।कुछ देर तक चौकी के अंदर बहस करने के बाद युवक बाहर निकल आता है और पुलिस विभाग पर कई गंभीर आरोप लगाता है। वीडियो में युवक पुलिसकर्मियों पर रिश्वत लेने, आम लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई न करने और दबाव बनाकर काम करने जैसे आरोप लगाता नजर आता है।इतना ही नहीं, युवक पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में थूकते हुए भी दिखाई देता है, जिससे मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।करीब दो मिनट से अधिक लंबे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर “योगित यादव” नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग युवक के व्यवहार को गलत बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं।फिलहाल मामले को लेकर पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो के बाद पूरे घटनाक्रम की जांच किए जाने की चर्चा तेज हो गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.