Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों के खिलाफ अंबाला में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Summer express/अम्बाला -:अंबाला में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी का असर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है, जिससे लोगों की आर्थिक परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दुष्यंत चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रसोई गैस से लेकर खाद्य वस्तुओं तक हर चीज महंगी हो चुकी है, जबकि युवाओं को रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं के नाम पर निराशा हाथ लग रही है। उन्होंने पेपर लीक जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इससे छात्रों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

वहीं शहरी विधायक निर्मल सिंह ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने बेहतर शासन और विकास की उम्मीद से सरकार चुनी थी, लेकिन आज लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि जनता अब सरकार के वादों और हकीकत के बीच का अंतर महसूस कर रही है।प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.