Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टेक्सस अग्निकांड में हरियाणा का बेटा बुझा: करनाल के सुखविंद्र सिंह की मौत से गांव गंगाटेहड़ी शोक में डूबा

Summer express/करनाल, 28 अप्रैल: बेहतर भविष्य के सपनों के साथ विदेश गया हरियाणा का एक युवा टेक्सस में हुए दर्दनाक अग्निकांड का शिकार हो गया। करनाल के असंध क्षेत्र के गांव गंगाटेहड़ी निवासी 22 वर्षीय सुखविंद्र सिंह की एक स्टोर में लगी भीषण आग में मौत हो गई। इस हादसे ने न सिर्फ उसके परिवार, बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

जानकारी के अनुसार, सुखविंद्र करीब चार साल पहले अवैध ‘डंकी रूट’ के जरिए अमेरिका गया था। 12वीं तक पढ़े इस युवक को विदेश भेजने के लिए परिवार ने लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए थे। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को उम्मीद थी कि सुखविंद्र विदेश में मेहनत कर हालात सुधारेगा। लंबे संघर्ष के बाद वह टेक्सस पहुंचा और एक स्टोर में काम करने लगा।

बताया जा रहा है कि जिस स्टोर में वह काम करता था, वहीं उसका रहने का भी इंतजाम था। दिनभर काम के बाद वह उसी जगह आराम करता था। 26 अप्रैल की सुबह काम खत्म करने के बाद वह स्टोर मालिक के साथ अंदर सो रहा था, तभी अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे अंदर ही फंस गए।स्टोर में काम करने वाला एक अन्य युवक उस दिन संयोगवश वहां मौजूद नहीं था। उसी ने घटना की जानकारी सबसे पहले परिवार और अन्य लोगों तक पहुंचाई। यदि वह भी मौके पर होता, तो हादसा और भी भयावह हो सकता था।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सुखविंद्र और स्टोर मालिक दोनों की मौत हो चुकी थी। स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

सुखविंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता शीशपाल खेतीबाड़ी करते हैं और परिवार में दो बहनें भी हैं। बेटे की मौत की खबर से परिवार पूरी तरह टूट गया है। घर में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।गांव गंगाटेहड़ी में भी शोक की लहर है। ग्रामीणों ने सुखविंद्र को मेहनती और शांत स्वभाव का लड़का बताया। गांव के सरपंच कुलदीप ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए और सुखविंद्र के शव को जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए।यह घटना उन हजारों युवाओं की सच्चाई को उजागर करती है, जो बेहतर जीवन की तलाश में विदेश जाते हैं। सपनों की इस यात्रा में जोखिम भी कम नहीं होते, और कई बार हालात ऐसे मोड़ पर ले आते हैं, जहां से वापसी संभव नहीं होती।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना बीजेपी में जनरल सेक्रेटरी की सीट पर पेच : नीटू v/s गोशा

सुनील | लुधियानासमर न्यूज भाजपा के नए प्रधान बने 2 महीने बीतने को हैं लेकिन अब तक जिला टीम नहीं बन पाई। कारण है जनरल सेक्रेटरी की सीट की लड़ाई। क्योंकि जिला जनरल सेक्रेटरी की एक सीट पर भाजपा के दो दिग्गज नेता अपने चहेते को बिठाना चाहते हैं। यह चहेते दोनों ही सिख समुदाय...

बनने से पहले ही सवालों में आई 1.40 करोड़ की लादियां – बाड़ेवाल सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के लादियां से बाड़ेवाल डोगरा-बचन सिंह मार्ग तक करीब 1.40 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क निर्माण पूरा होने से पहले ही सवालों में आ गई है। वर्षों से बदहाल सड़क के बनने से लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण के दौरान ही स्थानीय...

विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में गुगनी पर हत्या की साजिश और अन्य धाराओं में चलेगा ट्रायल

6 अक्तूबर को सरकारी गवाह होंगे पेश, तीन शूटरों को पहले ही हो चुकी है उम्रकैदसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज़ यूथ अकाली दल नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ वि्क्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में पांच साल बाद भी कानूनी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मोहाली की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने अब खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से...

कल से शुरू होगा विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल25 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों से 25,000 से अधिक युवा खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू होने वाले विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लेंगे। राउंडग्लास फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस तीसरे संस्करण में फुटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। फेस्टिवल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को संगठित खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ना...

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

एजेंसी | वाशिंगटन अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का रास्ता साफ कर दिया है। ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ नामक विधेयक 262 के मुकाबले 159 मतों से पारित हुआ।यह पहले ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.