Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम के सेक्टर-24 में घर के बाहर खड़ी स्कूटी में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। गुरुग्राम के सेक्टर-24 में देर रात घर के बाहर खड़ी एक होंडा एक्टिवा में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी आग की लपटों से घिर गई और कुछ ही मिनटों में जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग इतनी तेज थी कि स्कूटी का केवल लोहे का ढांचा ही बच पाया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, स्कूटी मकान के बाहर खड़ी थी। देर रात अचानक उसमें आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठती देखकर आसपास के लोग बाहर निकल आए। स्कूटी के पास ही मकान का मुख्य द्वार होने के कारण आग से घर तक नुकसान पहुंचने का खतरा भी पैदा हो गया था।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही कोई व्यक्ति घायल हुआ।

शुरुआती जांच में स्कूटी की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम के सेक्टर-24 में घर के बाहर खड़ी स्कूटी में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। गुरुग्राम के सेक्टर-24 में देर रात घर के बाहर खड़ी एक होंडा एक्टिवा में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी आग की लपटों से घिर गई और कुछ ही मिनटों में जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग इतनी तेज थी कि स्कूटी का केवल लोहे का...

नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए खरकां गांव में पुलिस का विशेष अभियान

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। जिले को नशामुक्त बनाने और नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कैथल पुलिस ने मंगलवार सुबह गुहला क्षेत्र के गांव खरकां में विशेष कॉम्बिंग अभियान चलाया। डीएसपी गुहला हरदीप सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में आठ पुलिस टीमों के करीब 100 कर्मचारी शामिल रहे। इस...

फ्लोरिडा में हाईवे पर क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, हादसे में 9 लोगों की मौत

Summer express, फ्लोरिडा। अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित पाम बीच काउंटी में एक भीषण विमान हादसा हो गया। टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास जा रहा प्राइवेट जेट लियरजेट 60 हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। इस हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत...

सुंदर शाम अरोड़ा के घर दूसरे दिन भी ED की जांच जारी, 26 घंटे से कार्रवाई

Summer express, होशियारपुर। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के जोधामल रोड स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सोमवार तड़के करीब पांच बजे तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम ने उनके आवास में प्रवेश किया था। इसके बाद से अधिकारी...

चक्रवाती तूफान मुरासु ने आंध्र प्रदेश के तट पर मचाई हलचल, कई ट्रेनें और उड़ानें रद

Summer express, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र से टकराने के बाद आगे बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 3 नवंबर की सुबह करीब 3:30 बजे से 5:30 बजे के बीच तूफान ने ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुर के बीच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.