Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फ्लोरिडा में हाईवे पर क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, हादसे में 9 लोगों की मौत

Summer express, फ्लोरिडा। अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित पाम बीच काउंटी में एक भीषण विमान हादसा हो गया। टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास जा रहा प्राइवेट जेट लियरजेट 60 हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। इस हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई।

अमेरिका का नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) दुर्घटना की जांच कर रहा है। शुरुआती पड़ताल में खराब मौसम, विमान के पंखों पर बर्फ जमने, हवा के तेज झटकों यानी टर्बुलेंस और मानवीय चूक समेत कई संभावित कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

हादसे में जान गंवाने वालों में टेक्सास के टेक कारोबारी एडम रॉबिन्सन, उनकी पत्नी हेलेन शार्प और उनके दो छोटे बच्चे शामिल हैं। बच्चों की उम्र चार और दो साल थी। एडम RB2B और Retention.com जैसी टेक कंपनियों के संस्थापक और सीईओ थे। वह Moltsets का भी नेतृत्व कर रहे थे। अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने लेहमैन ब्रदर्स और बार्कलेज जैसे बड़े वित्तीय संस्थानों में भी काम किया था।

एडम की पत्नी हेलेन एक कलाकार थीं। उनके पिता डडली शार्प ने मीडिया को बताया कि विमान में उनकी बेटी, दामाद और दोनों नाती-नातिन सवार थे। परिवार की ओर से जारी भावुक संदेश में एडम और हेलेन को समर्पित माता-पिता बताया गया। परिजनों ने कहा कि उनके बच्चे ही उनकी पूरी दुनिया थे।

तीन अन्य यात्रियों की भी गई जान

इस दुर्घटना में रेचल रीड, चार्मी फेहर और अनीता मारिया सेटीना की भी मौत हो गई। परिवार की ओर से जारी बयान में रीड और फेहर को खुशमिजाज और रोमांच पसंद करने वाली महिलाएं बताया गया है। हालांकि, रॉबिन्सन और शार्प परिवार के साथ उनके संबंधों के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, अनीता मारिया सेटीना को दंपती के बच्चों की देखभाल करने वाली करीबी महिला बताया गया है। परिवार उन्हें अपने ही सदस्य की तरह मानता था।

पायलट और को-पायलट की भी हादसे में मौत

विमान के पायलट की पहचान 55 वर्षीय जेफ ग्रेगरी के रूप में हुई है। मामले से जुड़े एक सूत्र और CBS को मिले फ्लाइट मैनिफेस्ट के अनुसार, ग्रेगरी विमान उड़ा रहे थे। ईस्ट कोस्ट जेट्स नामक प्राइवेट चार्टर कंपनी, जहां वह पहले काम कर चुके थे, ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए शोक जताया है।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल की रिकॉर्डिंग में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से ठीक पहले के तनावपूर्ण पल दर्ज हुए हैं। ऑडियो में को-पायलट को प्रार्थना करते हुए सुना जा सकता है। रिकॉर्डिंग में उनकी आवाज में घबराहट भी महसूस होती है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, को-पायलट की पहचान 20 वर्षीय नथालिया फिल्गुएरास के रूप में हुई है। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में पायलट लाइसेंस हासिल कर लिया था। उनकी मां कैमिला कॉर्टेलेटी ने बेटी की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि नथालिया को उड़ान भरना बेहद पसंद था और आसमान से दुनिया को देखना उनके लिए आजादी का अनुभव था।

वर्ष 2023 में CBS न्यूज़ की एक स्थानीय शाखा को दिए इंटरव्यू में नथालिया ने बताया था कि उन्होंने हाई स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही पायलट लाइसेंस हासिल कर लिया था।

हादसे से 10 मिनट पहले भेजा था संदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान दुर्घटना से करीब 10 मिनट पहले नथालिया ने अपने बॉयफ्रेंड को संदेश भेजकर विमान में टर्बुलेंस और पंखों पर बर्फ जमने की जानकारी दी थी। उनका बॉयफ्रेंड भी पायलट है। संदेश में नथालिया ने बताया था कि विमान को हवा के तेज झटकों का सामना करना पड़ रहा है और उस पर बर्फ जम रही है।

नथालिया के सौतेले पिता थियागो कॉर्टेलेटी ने यह संदेश न्यूयॉर्क पोस्ट के साथ साझा किया। उनके मुताबिक, नथालिया ने 1 नवंबर को दोपहर करीब 12:40 बजे यह मैसेज भेजा था। इसके लगभग 10 मिनट बाद, दोपहर 12:50 बजे लियरजेट 60 पाम बीच काउंटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में नथालिया समेत विमान में सवार सभी नौ लोगों की जान चली गई। फिलहाल NTSB दुर्घटना से जुड़े तकनीकी पहलुओं और परिस्थितियों की जांच कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही विमान हादसे की असली वजह सामने आ सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फ्लोरिडा में हाईवे पर क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, हादसे में 9 लोगों की मौत

Summer express, फ्लोरिडा। अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित पाम बीच काउंटी में एक भीषण विमान हादसा हो गया। टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास जा रहा प्राइवेट जेट लियरजेट 60 हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। इस हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत...

सुंदर शाम अरोड़ा के घर दूसरे दिन भी ED की जांच जारी, 26 घंटे से कार्रवाई

Summer express, होशियारपुर। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के जोधामल रोड स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सोमवार तड़के करीब पांच बजे तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम ने उनके आवास में प्रवेश किया था। इसके बाद से अधिकारी...

चक्रवाती तूफान मुरासु ने आंध्र प्रदेश के तट पर मचाई हलचल, कई ट्रेनें और उड़ानें रद

Summer express, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र से टकराने के बाद आगे बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 3 नवंबर की सुबह करीब 3:30 बजे से 5:30 बजे के बीच तूफान ने ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुर के बीच...

जुब्बल की तीन बैडमिंटन खिलाड़ियों का नेशनल के लिए चयन, चेस में भी स्कूल ने हासिल किया पहला स्थान

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में ठाकुर रामलाल गर्ल्स स्कूल ऑफ एजुकेशन जुब्बल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में स्कूल की तीन बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। इसके साथ ही स्कूल ने पहली बार राज्य...

10 महीने के मानदेय को 12 महीनों में बांटने के फैसले पर भड़की मिड डे मील वर्करज यूनियन, हमीरपुर में निकाली रैली

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश मिड डे मील वर्करज यूनियन (संबंधित सीटू) ने अपनी मांगों को लेकर हमीरपुर में गांधी चौक से प्रारंभिक शिक्षा निदेशक कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान यूनियन ने निदेशक को ज्ञापन सौंपकर विभाग की ओर से 24 सितंबर 2026 को जारी उस अधिसूचना को वापस लेने की मांग की, जिसमें...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.