Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में बिगड़ी हवा की सेहत, लुधियाना और पटियाला का AQI 200 के पार

Summer express, लुधियाना। पंजाब में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन व रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीती रात न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा, जबकि दिन के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, मौसम में इस बदलाव के बीच राज्य की वायु गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। प्रदेश के छह प्रमुख शहरों में से पांच में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। खासतौर पर लुधियाना और पटियाला की हवा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से सोमवार शाम जारी वायु गुणवत्ता बुलेटिन के मुताबिक, पंजाब के कई प्रमुख शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब स्तर पर पहुंच गया है। लुधियाना में AQI 214 और पटियाला में 239 दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर, जालंधर और मंडी गोबिंदगढ़ में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से ऊपर रहा। हालांकि, खन्ना में AQI 94 दर्ज किया गया, जो तुलनात्मक रूप से बेहतर स्थिति दर्शाता है।

प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता की स्थिति

  • अमृतसर : 123 AQI
  • जालंधर : 158 AQI
  • खन्ना : 94 AQI
  • लुधियाना : 214 AQI
  • मंडी गोबिंदगढ़ : 153 AQI
  • पटियाला : 239 AQI

रूपनगर में सबसे अधिक 32.8 डिग्री तापमान

भारत मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ की ओर से सोमवार को जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान राज्य में सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रूपनगर में 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रमुख शहरों की बात करें तो अमृतसर में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 31 डिग्री और पटियाला में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री, बठिंडा में 31 डिग्री और एसबीएस नगर के बलोवाल सौंखड़ी में 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पंजाब में आगामी दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिवाली तक और इसके बाद भी राज्य में बारिश को लेकर कोई विशेष संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह की चेतावनी भी जारी नहीं की है। बारिश नहीं होने के कारण तापमान में बड़े बदलाव की संभावना कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल के कांगथली में 15 साल बाद भी बीपीएल परिवारों को नहीं मिला प्लॉटों का कब्जा

Summer express, कैथल। गांव कांगथली में बीपीएल परिवारों को सरकार की ओर से आवंटित 100-100 गज के प्लॉटों की रजिस्ट्री और कब्जा नहीं मिलने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्लॉट आवंटन के करीब 15 वर्ष बीत जाने के बावजूद कई परिवार आज भी अपने हक का इंतजार कर...

जींद में इंटक सम्मेलन में उठा कांग्रेस संगठन में उचित प्रतिनिधित्व का मुद्दा, संजय दत्त ने दिया भरोसा

Summer express, जींद। अर्बन एस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कई नेता शामिल हुए। इस दौरान इंटक को कांग्रेस संगठन और पार्टी के कार्यक्रमों में...

धर्मशाला में शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, विपक्ष को घेरने की तैयारी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आगाज से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विपक्ष के सवालों का जवाब देने और सदन में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। सोमवार को धर्मशाला के तपोवन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की...

पौंग जलाशय में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने की पहल, 13.98 लाख मछली बीजों का संचयन

सिहाल क्षेत्र में दो दिवसीय अभियान के तहत रोहू, मृगल और कतला के बीज छोड़े, मछुआरों की आजीविका को मिलेगा बढ़ावा हमीरपुर, अरविंद– पौंग जलाशय में मछलियों की संख्या बढ़ाने और मछुआरा समुदाय की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग की ओर से 14 और 15...

घुमारवीं अस्पताल पहुंचे मंत्री राजेश धर्माणी, पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस

मंत्री राजेश धर्माणी ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, बच्चों से संवाद बनाए रखने की अपील Summer express/बिलासपुर, सुभाष-। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सोमवार को घुमारवीं अस्पताल पहुंचकर सीर खड्ड पुल से छलांग लगाने वाली दोनों नाबालिग लड़कियों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर गहरा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.