Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में पार्षद कार्यालय के बाहर विवाद: फायरिंग में एक घायल, दो की पिटाई

Summer express , पानीपत। नूरवाला क्षेत्र की गीता कॉलोनी में  देर रात पार्षद कार्यालय के बाहर चौक पर खड़े होने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला करने के बाद गोली चला दी, जिससे एक युवक घायल हो गया। वहीं दो अन्य लोगों को भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, देर रात पार्षद कार्यालय के बाहर चौक पर कुछ लोग खड़े थे। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने लखन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावरों ने ईशम पांचाल और प्रिंस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों भी घायल हो गए।

गोली चलने और मारपीट की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को संभाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और हमले में कितने लोग शामिल थे, इसकी जांच की जा रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पानीपत में पार्षद कार्यालय के बाहर विवाद: फायरिंग में एक घायल, दो की पिटाई

Summer express , पानीपत। नूरवाला क्षेत्र की गीता कॉलोनी में  देर रात पार्षद कार्यालय के बाहर चौक पर खड़े होने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला करने के बाद गोली चला दी, जिससे एक युवक घायल...

पिहोवा लूटकांड: पुलिस हिरासत से भागने लगा आरोपी, पैर में लगी गोली

summer express, पिहोवा। पिहोवा में दो लाख रुपये की लूट के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश की। पुलिस के रोकने पर आरोपी नहीं रुका, जिसके बाद पुलिस ने गोली चला दी। गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए...

धौज स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर गर्भवती की डिलीवरी, स्टाफ नदारद

Summer express, फरीदाबाद। धौज स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रसव के लिए पहुंची एक गर्भवती महिला की स्वास्थ्य केंद्र के गेट के सामने ही डिलीवरी हो गई। बताया जा रहा है कि जिस समय महिला को परिजन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, उस दौरान...

सीवन में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत

Summer express ,कैथल। हरियाणा के कैथल जिले के सीवन में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्राओं की मौत हो गई। गांव मांडी सदरा से स्कूटर पर स्कूल जा रही दोनों छात्राओं को सीवन के मुख्य बाजार के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन...

नेपाल में हिमाचल का दम दिखाएंगे तीन हैंडबॉल खिलाड़ी, कोच मनोज ठाकुर के साथ रवाना हुआ दल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष- :हिमाचल प्रदेश के हैंडबॉल खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। प्रदेश के तीन प्रतिभावान खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को नेपाल के लिए रवाना हुए। खिलाड़ियों के साथ अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल प्रशिक्षक मनोज ठाकुर भी नेपाल गए हैं। उनके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.