Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में जिम से निकलते कारोबारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express ,यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में  ट्रांसपोर्ट और फाइनेंस कारोबार से जुड़े व्यवसायी हरभजन सिंह उर्फ यदि की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब हरभजन सिंह वर्कआउट करने के बाद जिम से बाहर निकलकर अपनी कार में बैठ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने बेहद करीब से हरभजन सिंह को निशाना बनाया और उनके सिर में कई गोलियां दाग दीं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। गोली लगने के बाद हरभजन सिंह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की वरिष्ठ टीमें और फॉरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान घटनास्थल से गोलियों के खाली खोल भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है। साथ ही जिम और आसपास की इमारतों तथा मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान और उनके फरार होने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच जारी है। पुलिस टीमें आरोपियों तक पहुंचने के लिए जुटी हुई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में जिम से निकलते कारोबारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express ,यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में  ट्रांसपोर्ट और फाइनेंस कारोबार से जुड़े व्यवसायी हरभजन सिंह उर्फ यदि की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब हरभजन सिंह वर्कआउट करने के बाद जिम से बाहर निकलकर अपनी कार में बैठ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां...

पानीपत में पार्षद कार्यालय के बाहर विवाद: फायरिंग में एक घायल, दो की पिटाई

Summer express , पानीपत। नूरवाला क्षेत्र की गीता कॉलोनी में  देर रात पार्षद कार्यालय के बाहर चौक पर खड़े होने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला करने के बाद गोली चला दी, जिससे एक युवक घायल...

पिहोवा लूटकांड: पुलिस हिरासत से भागने लगा आरोपी, पैर में लगी गोली

summer express, पिहोवा। पिहोवा में दो लाख रुपये की लूट के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश की। पुलिस के रोकने पर आरोपी नहीं रुका, जिसके बाद पुलिस ने गोली चला दी। गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए...

धौज स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर गर्भवती की डिलीवरी, स्टाफ नदारद

Summer express, फरीदाबाद। धौज स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रसव के लिए पहुंची एक गर्भवती महिला की स्वास्थ्य केंद्र के गेट के सामने ही डिलीवरी हो गई। बताया जा रहा है कि जिस समय महिला को परिजन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, उस दौरान...

सीवन में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत

Summer express ,कैथल। हरियाणा के कैथल जिले के सीवन में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्राओं की मौत हो गई। गांव मांडी सदरा से स्कूटर पर स्कूल जा रही दोनों छात्राओं को सीवन के मुख्य बाजार के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.