Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केदारनाथ मार्ग पर भारी भूस्खलन से मची अफरा-तफरी, SDRF-NDRF ने बचाए 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु

Summer express, रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मंगलवार रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुनकटिया क्षेत्र में अचानक हुए भारी भूस्खलन के कारण मुख्य यात्रा मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे हजारों श्रद्धालु बीच रास्ते में फंस गए। खराब मौसम, घना अंधेरा और लगातार गिर रहे पत्थरों के बीच SDRF और NDRF की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर 10,450 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9:16 बजे रुद्रप्रयाग डिजास्टर कंट्रोल रूम को मुनकटिया क्षेत्र में लैंडस्लाइड की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और SDRF व NDRF की टीमों को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।

रेस्क्यू टीमों को संकरे पहाड़ी रास्तों, खराब मौसम और लगातार हो रहे पत्थर गिरने के बीच राहत कार्य चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद जवानों ने पूरी रात अभियान जारी रखा और फंसे हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

अधिकारियों के अनुसार, भूस्खलन के चलते यात्रा मार्ग पर लंबा जाम लग गया था और बड़ी संख्या में श्रद्धालु रास्ते के दोनों ओर फंस गए थे। स्थिति को देखते हुए बचाव दलों ने मानव श्रृंखला बनाकर और सुरक्षा उपकरणों की मदद से यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित निकाला।

चारधाम यात्रा सीजन के दौरान केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अब तक इस सीजन में 6.5 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। लगातार बढ़ती भीड़ और खराब मौसम के चलते प्रशासन ने यात्रियों से सतर्कता बरतने और मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

प्रशासन की ओर से प्रभावित मार्ग को जल्द बहाल करने के लिए मशीनों और कर्मचारियों को लगाया गया है। वहीं मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.