Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में हथौड़ों से हमलों का बढ़ता ट्रेंड, लगातार वारदातों से दहशत में लोग

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल। पलवल जिले में इन दिनों बदमाशों द्वारा हथौड़ों और लोहे की रॉड से हमला करने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते एक सप्ताह में इस तरह की तीन बड़ी वारदातें सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। लगातार हो रहे हमलों से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

ताजा मामला पलवल की देव नगर कॉलोनी से सामने आया है, जहां नरेंद्र कुंडू नामक युवक पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर हथौड़ों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नरेंद्र का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पीड़ित नरेंद्र कुंडू के अनुसार, चार युवकों ने उन्हें फोन कर कुशलीपुर स्थित अपने कार्यालय में बुलाया था। नरेंद्र का आरोप है कि जब वह वहां पहुंचे तो आरोपी शराब पी रहे थे। आरोप है कि युवकों ने उन्हें भी कोई नशीला पदार्थ दिया, जिसके बाद उन्हें नीचे गिराकर लोहे की रॉड, डंडों और हथौड़ों से बेरहमी से पीटा गया।

हमले में नरेंद्र के हाथ और पैर में फ्रैक्चर आया है, जबकि शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित का कहना है कि उसने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

नरेंद्र ने आरोप लगाया कि कार्रवाई न होने के कारण उसे और उसके परिवार को लगातार खतरा महसूस हो रहा है। घटना के बाद परिवार दहशत में है और इलाके के लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े हो रहे हमले पुलिस गश्त और अपराध नियंत्रण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और जिले में बढ़ती हिंसक घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.