Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल से उठी बागवानी क्रांति की नई आवाज, राष्ट्रीय सम्मेलन में किसानों के लिए बड़े ऐलान

Summer express, राकेश कुमार शर्मा , करनाल। हरियाणा के करनाल में आयोजित राष्ट्रीय बागवानी सम्मेलन ने कृषि और उद्यानिकी क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान में शुरू हुए चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के वैज्ञानिक, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता और प्रगतिशील किसान एक मंच पर जुटे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और आधुनिक तकनीक आधारित खेती को भविष्य की जरूरत बताया।

“उद्यानिकी फसलों हेतु गुणवत्तापूर्ण बीज एवं रोपण सामग्री का रणनीतिक प्रतिमान” विषय पर आयोजित यह सम्मेलन 28 से 31 मई तक चलेगा। सम्मेलन में गुणवत्तापूर्ण बीज, रोगमुक्त पौध सामग्री, जलवायु परिवर्तन, नर्सरी प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों पर मंथन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब कृषि क्षेत्र आधुनिक और आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने घोषणा की कि हरियाणा में 14 नए हॉर्टिकल्चर साइंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जहां किसानों को उन्नत पौध सामग्री, वैज्ञानिक सलाह और आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बागवानी फसलों में नुकसान पर मिलने वाले मुआवजे में भी बढ़ोतरी का ऐलान किया। अब फलों की फसलों के नुकसान पर किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ और सब्जियों व मसालों की फसलों पर 40 हजार रुपये प्रति एकड़ तक सहायता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि ड्रिप इरीगेशन, पॉलीहाउस, नेट हाउस, हाई डेंसिटी प्लांटेशन और टिश्यू कल्चर जैसी तकनीकें किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। गुणवत्तापूर्ण बीज और रोगमुक्त पौध सामग्री से उत्पादन में 15 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है, जबकि बागवानी फसलों में यह बढ़ोतरी 40 प्रतिशत तक हो सकती है।

महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुरेश मल्होत्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय पिछले चार वर्षों में किसानों को 25 लाख से अधिक गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री उपलब्ध करा चुका है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण फसलों में नई बीमारियां सामने आ रही हैं, जिनसे निपटने के लिए वैज्ञानिक शोध और आधुनिक तकनीक बेहद जरूरी है।

कृषि वैज्ञानिक प्रेम नारायण माथुर ने किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि स्थानीय बाजारों से निम्न गुणवत्ता वाले बीज खरीदने से उत्पादन प्रभावित होता है। उन्होंने सरकार द्वारा स्थापित किए जा रहे गुणवत्ता आधारित प्लांटिंग मटेरियल केंद्रों को किसानों के लिए लाभकारी बताया।

सम्मेलन में 150 से अधिक वैज्ञानिक, शिक्षाविद, उद्योग प्रतिनिधि और प्रगतिशील किसान भाग ले रहे हैं। तकनीकी सत्रों और पैनल चर्चाओं में सतत बागवानी विकास, रोग नियंत्रण और आधुनिक बीज उत्पादन तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के कई प्रगतिशील किसानों को “उद्यान रत्न पुरस्कार-2026” से सम्मानित भी किया गया, जिन्होंने आधुनिक तकनीकों के जरिए बागवानी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.