Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केओली पंचायत चुनाव ..सास ने बहू को हराया,ननद ने अपनी सगी भाभी को दी मात

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज की केओली पंचायत चुनाव इस बार सिर्फ वोटों की लड़ाई नहीं रहे, बल्कि रिश्तों की सियासत ने भी लोगों को चौंका दिया।28 मई को संपन्न हुए पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में चुनावों के परिणाम शाम होते-होते सामने आए तो कई पंचायतों में परिवार ही आमने-सामने खड़े दिखाई दिए। 

पंचायत में सबसे ज्यादा चर्चा में वार्ड सदस्यों का चुनाव था जहां मुकाबला किसी और से नहीं बल्कि अपनी सगे रिश्तेदार के साथ ही था।सराज की पहाड़ियों में दिनभर मतदान के बाद जब मतगणना शुरू हुई तो समूचे सराज के साथ साथ पूरे प्रदेश  की नजर इन “परिवार बनाम परिवार” वाली सीटों पर टिकी रही। कई जगह मुकाबला इतना कांटे का था कि जीत-हार का फैसला महज तीन से चार वोटों में हुआ। ग्रामीणों के बीच दिनभर यही चर्चा रही कि घर की चौखट से निकली चुनावी लड़ाई आखिर पंचायत की सत्ता तक पहुंच गई। कहीं रिश्तों में खामोशी छा गई तो कहीं समर्थकों ने जीत पर जमकर जश्न मनाया।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सराज में इस बार पंचायत चुनावों ने साबित कर दिया कि गांव की राजनीति अब पूरी तरह बदल चुकी है। यहां रिश्ते भी चुनावी समीकरणों के आगे कमजोर पड़ते नजर आए।सराज की इस अनोखी चुनावी जंग ने पूरे क्षेत्र में एक ही संदेश दे दिया “पंचायत की कुर्सी के लिए इस बार रिश्ते भी मैदान में उतर आए।”पंचायत में सबसे चर्चित वार्ड 2,4, और पांच थी जहां चुनाव परिणामों में ,सास ने  बहू को मात दे दी, जबकि वार्ड पंचायत में ननद ने भाभी को हराकर पूरे इलाके में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी।

ननद‌ ने अपनी सगी भाभी को दी मात 

केओली पंचायत के वार्ड नम्बर 2 केओली 1 में  सराज के साथ साथ समूचे प्रदेश में सुर्खियों में बटोरी हुई थी। यहां भाभी ननद की कांटे की टक्कर थी ,जिसमें ननद‌ वीना देवी ने भाभी खीरामणी को 58 मतों से मात दी ।वहीं वार्ड नंबर 4 केओली 3 में में घर की चौखट से शुरू हुई यह सियासी जंग पूरी पंचायत के साथ साथ प्रदेश भर में  चर्चा का विषय बन चुकी थी। इस वार्ड में सास  रीना ठाकुर ने बहू लता को 4 वोट से पटखनी दे दी।तीसरे महामुकाबले वार्ड नंबर 5 केओली 4 में सास सवित्रा  ने बहू वनिता ठाकुर  को 23 मतों से पटखनी दे‌ दी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एसबीआई लाइफ में 24 पदों पर भर्ती, रोहड़ू में 17 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

Summer express/शिमला-:  जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, छोटा शिमला में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 सितंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय, रोहड़ू में साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।जिला रोजगार अधिकारी शिमला...

जो विकास शिमला में आज हो रहा है, वो मंडी सदर में पहले ही हो चुका है-:आश्रय शर्मा

Summer express/मंडी, धर्मवीर- :पंडोह के साथ लगती ग्राम पंचायत स्योग में आयोजित आठ दिवसीय माता त्रिपुरी भैरवा मेले का सोमवार शाम विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह में मंडी लोकसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी एवं युवा नेता आश्रय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने माता त्रिपुरी भैरवा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके...

कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार के आरोप गंभीर, हिमाचल में भी निष्पक्ष जांच की मांग: -भाजपा

Summer express/शिमला-: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में सत्ता और सरकारी संसाधनों से जुड़े मामलों को लेकर सामने आ रहे आरोप गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को अपने नेताओं और सरकारों से जुड़े...

कशॉउ बांध पर छह राज्यों के साथ एमओयू, हिमाचल के हितों को मिली बड़ी मजबूती: नरेश चौहान

Summer express/शिमला,संजू-:कशॉउ बांध परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है। दिल्ली में टोंस नदी पर प्रस्तावित कशॉउ बांध को लेकर छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन यानी एमओयू साइन किया जाना है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री के...

ISRO की रिपोर्ट से बढ़ी चिंता, अक्टूबर-दिसंबर में 3 शक्तिशाली चक्रवातों का खतरा

summer express,नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की एक नई स्टडी में इस साल के अंत में उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवाती गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है। अध्ययन के मुताबिक अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच इस क्षेत्र में कम से कम तीन शक्तिशाली चक्रवाती तूफान विकसित हो सकते हैं। इन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.