Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में एचएसवीपी की बड़ी कार्रवाई: सेक्टर-21 में सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण

Summer express, गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने दिल्ली-गुरुग्राम सीमा से सटे सेक्टर-21 में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए करीब पौने एकड़ सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माणों को हटाया।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-21 से लगे दिल्ली के सालापुर गांव के कुछ लोगों ने एचएसवीपी की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर रखा था। यहां सात कच्चे कमरे बनाकर उन्हें किराये पर दिया गया था। स्थानीय आरडब्ल्यूए लगातार इस अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रही थी। लोगों का कहना था कि कब्जे की वजह से इलाके में गंदगी बढ़ रही थी और बाहरी लोगों की आवाजाही से सुरक्षा संबंधी समस्याएं भी पैदा हो रही थीं।

एचएसवीपी के संपदा अधिकारी-1 राकेश सैनी के निर्देश पर दोपहर तोड़फोड़ दस्ता मौके पर पहुंचा और जेसीबी मशीनों की सहायता से कार्रवाई शुरू की गई। अभियान के दौरान कुछ कब्जाधारियों ने विरोध जताया और दिल्ली पुलिस को मौके पर बुला लिया। इसके चलते कुछ समय के लिए कार्रवाई रोकनी पड़ी।

हालांकि, एचएसवीपी अधिकारियों ने जमीन से संबंधित दस्तावेज पुलिस को दिखाए, जिसके बाद पुलिस वापस लौट गई और दोबारा अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को खाली कराकर सरकारी कब्जे में ले लिया।

पूरे अभियान के दौरान नायब तहसीलदार जगदीश बिश्नोई ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यवाहक उपमंडल अधिकारी गौरव यादव, कनिष्ठ अभियंता ललित हंस, पटवारी गुरदीप और संजीव यादव सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर तैनात रहे।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत करते हुए मांग की है कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए इलाके में चारदीवारी बनाई जाए और नियमित निगरानी रखी जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सुक्खू  ने बांटी 17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

Summer express/शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। सम्मानित...

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली के चलते कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को देखते हुए राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि रैली के मद्देनजर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई मार्गों पर...

वाइल्ड फ्लावर हॉल से हर साल 37 करोड़ कमाएगी सरकार, सीएम सुक्खू का दावा

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश में संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रही है। दिल्ली में कांग्रेस के आंदोलन के बीच शिमला में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती...

धर्मशाला में विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा का कड़ा पहरा, जुरावर में बनेगा मुख्य नाका… पास के बिना नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक धर्मशाला में आयोजित होगा। सत्र को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरान विधानसभा परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा।...

मांझी पुल पर तेज रफ्तार बस ने छीनी 39 वर्षीय युवक की जिंदगी ,गुस्साए परिजनों ने तीन घंटे तक जाम रखा पठानकोट-मंडी हाईवे

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा जिले के गग्गल में मांझी पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 39 वर्षीय स्कूटी सवार की जान चली गई। रछियालु डाइवर्जन के नजदीक निजी बस और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में स्कूटी चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.