Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हेरिटेज वॉक संस्कृति और इतिहास से जुड़ने का सशक्त माध्यम: डॉ. अरविंद शर्मा

Summer express, सोनीपत | हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति नई पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को सोनीपत में हेरिटेज एवं सिटी वॉक का आयोजन किया गया। हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से ‘आओ चलें अपनी विरासत के साथ’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

यह हेरिटेज वॉक एथनिक इंडिया, राई से शुरू होकर ऐतिहासिक बड़खालसा मेमोरियल तक पहुंची। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हेरिटेज वॉक केवल ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा नहीं, बल्कि अपनी जड़ों, संस्कृति और सभ्यता से जुड़ने का प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी विरासत, परंपराओं और ऐतिहासिक मूल्यों से होती है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास को समझने और उसके संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा सकता है। डॉ. शर्मा ने स्वस्थ जीवनशैली को भी विरासत संरक्षण से जोड़ते हुए कहा कि नियमित पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और जब यह यात्रा इतिहास एवं संस्कृति से जुड़ जाए तो इसका महत्व और बढ़ जाता है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि हरियाणा की धरती वीरता, त्याग और गौरवशाली परंपराओं की प्रतीक रही है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा ने भी बड़खालसा मेमोरियल के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे स्थल हमारी सांस्कृतिक चेतना और गौरवशाली अतीत के जीवंत प्रतीक हैं।

हेरिटेज वॉक के समापन पर प्रतिभागियों को वर्ष 1675 की उस ऐतिहासिक घटना की जानकारी दी गई, जब गुरु तेग बहादुर का पावन शीश दिल्ली से आनंदपुर साहिब ले जाया जा रहा था। इस दौरान मुगल सेना से बचाने के लिए वीर योद्धा दादा कुशाल सिंह दहिया ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।

डॉ. अरविंद शर्मा ने दादा कुशाल सिंह दहिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका बलिदान भारतीय इतिहास का अमिट अध्याय है, जो आने वाली पीढ़ियों को धर्म, संस्कृति और मानवता की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, सांस्कृतिक मूल्यों के सम्मान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिशा सालियन मौत मामले में CBI जांच तेज, सीमा पाहुजा को सौंपी जिम्मेदारी

summer express , मुंबई। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच आगे बढ़ा दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर दर्ज FIR की जांच की जिम्मेदारी CBI की स्पेशल क्राइम्स यूनिट में तैनात पुलिस अधीक्षक सीमा पाहुजा को सौंपी गई...

जालंधर की बिस्कुट-नमकीन फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का स्टॉक जलकर राख

summer express , जालंधर। लंबा पिंड चौक के पास इंडस्ट्री एरिया में देर रात बिस्कुट और नमकीन बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग कुछ ही देर में तेजी से फैल गई और फैक्टरी से ऊंची लपटें व धुएं का गुबार उठने लगा। आग की लपटें दूर तक दिखाई देने के कारण आसपास...

झीड़ी फ्लाईओवर का निर्माण रहेगा जारी,हाईकोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: कीतरपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत मंडी जिले के झीड़ी में प्रस्तावित फ्लाईओवर कम अंडरपास के निर्माण को लेकर चल रहे विवाद में हाईकोर्ट ने फिलहाल निर्माण कार्य रोकने से इनकार कर दिया है। करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से...

अंबाला में चोरी-लूट पर पुलिस का शिकंजा, कई आरोपी गिरफ्तार

summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। जिले में बढ़ती चोरी, लूट और स्नेचिंग की वारदातों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। 11 और 12 सितंबर को हुई कई घटनाओं के मामलों में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर जांच आगे बढ़ाई है। इनमें लूट के इरादे से पुलिस कर्मचारी पर हमला करने की वारदात...

फरीदाबाद गणेश महोत्सव में पहुंचे CM सैनी और राज्यपाल, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

summer express , अनिल मंगला, फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एंड बैंक्वेट में चल रहे गणेश महोत्सव 2026 के दूसरे दिन भक्तिभाव और उत्साह का माहौल रहा। आयोजन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष पहुंचे। दोनों ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.