Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बारिश के बीच हमीरपुर की 77 पंचायतों में मतदान, युवाओं और महिलाओं में दिखा उत्साह

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:जिला हमीरपुर में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के अंतिम चरण के तहत शनिवार को 77 ग्राम पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया आरंभ हुई, लेकिन बारिश के कारण शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही। कई मतदान केंद्रों पर सुबह के समय मतदाताओं की संख्या कम रही, हालांकि मौसम साफ होने के साथ लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी।

प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला और मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लगातार मतदान केंद्रों पर पहुंचते रहे।स्वहाल पंचायत के एक मतदान केंद्र पर सुबह बारिश के चलते मतदाताओं की संख्या कम रही, जिसके कारण लोगों ने बिना किसी लंबी कतार के अपने वोट डाले। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मतदान केंद्रों पर चहल-पहल बढ़ती नजर आई।

पहली बार मतदान करने पहुंची युवा मतदाता पिया शर्मा ने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को अपनी सरकार चुनने का अधिकार दिया है और सभी युवाओं को इस अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने युवा शक्ति और ग्रामीण क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए मतदान किया है।युवा मतदाता अशोक कुमार ने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए वोट डाला है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद लोगों में मतदान को लेकर उत्साह कम नहीं है। ग्रामीण धीरे-धीरे मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।मतदाता ध्यान चंद ने लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास और स्थानीय समस्याओं के समाधान में चुने गए प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी सोच के साथ उन्होंने ऐसे उम्मीदवार को वोट दिया है जो पंचायत के विकास को गति दे सके।महिला मतदाता शुक्ला देवी ने कहा कि इस बार पंचायत प्रधान का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है, जिससे महिलाओं को अपनी समस्याएं और सुझाव खुलकर रखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के विकास और महिलाओं के उत्थान को ध्यान में रखते हुए मतदान किया है।वहीं, प्रीतम ने कहा कि उन्होंने ऐसे प्रतिनिधियों के चयन के लिए वोट दिया है जो ग्रामीण समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता दें। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेपाल बाढ़ में लापता ऊना के इंजीनियर की तलाश तेज करने के लिए केंद्र से संपर्क करेगी हिमाचल सरकार

Summer express/ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद लापता चल रहे ऊना निवासी इंजीनियर सुखविंदर रतन के परिजनों ने बुधवार को ऊना के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। परिजनों ने मुख्यमंत्री से सुखविंदर रतन की तलाश में आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।परिजनों ने बताया कि 26 अगस्त...

आनंद शर्मा बोले..ग्लोबल साउथ के लिए ब्रिक्स की अहम भूमिका, मौजूदा तनाव के दौर में सामूहिक निर्णय और बातचीत जरूरी

Summer express/कसौली -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा मंगलवार शाम कसौली पहुंचे। बुधवार को उन्होंने अपनी दादी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता को केवल एक शब्द में परिभाषित नहीं किया जा सकता।...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर इजरायली नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद

Summer express/कांगड़ा,राहुल-:कांगड़ा एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद होने का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान इजरायली नागरिक के बैग से एक जिंदा कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत...

अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों में तेजी से कार्रवाई करें अधिकारी: बंतो कटारिया

summer express ,बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्षा बंतो कटारिया ने बुधवार को कैथल लघु सचिवालय स्थित सभागार में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अत्याचार और उत्पीड़न से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों...

बालौर स्कूल के प्याऊ कमरे में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 50 से ज्यादा वार

summer express , बहादुरगढ़। बालौर गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में बने प्याऊ के कमरे में सोलधा गांव निवासी युवक नीरज का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसके गले और छाती पर चाकू से कई वार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.