Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता: 30 किलो चांदी लूटकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू -: हरियाणा के पलवल जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए स्टाफ पलवल ने दिल्ली-बड़ौदरा एक्सप्रेस-वे पर हुए चर्चित चांदी लूटकांड के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो खाली खोखे भी बरामद किए हैं।

डीएसपी क्राइम अनिल कुमार ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा लूट, डकैती, हत्या और अन्य संगीन मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पलवल पुलिस ने पिछले चार दिनों में लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह सफलता अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का महत्वपूर्ण परिणाम है।जानकारी के अनुसार, 11 मार्च को दिल्ली-बड़ौदरा एक्सप्रेस-वे पर एक व्यापारी से करीब 30 किलोग्राम चांदी और आठ लाख रुपये की लूट की गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों से करीब 20 किलोग्राम चांदी, 70 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल किया गया कट्टा, मोटरसाइकिल, इको व स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की जा चुकी हैं। हालांकि इस लूटकांड का मुख्य आरोपी मुस्तकीम निवासी कोसीकला (उत्तर प्रदेश) अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर था।

डीएसपी ने बताया कि रविवार को सीआईए स्टाफ पलवल के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम पृथला-दूधौला रोड पर गश्त और अपराध रोकथाम ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि चांदी लूटकांड का वांछित आरोपी मुस्तकीम पृथला-छपरौला रोड के पास झाड़ियों में अवैध हथियार के साथ छिपा हुआ है और किसी साथी का इंतजार कर रहा है। साथ ही वह किसी नई आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है।सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया और तुरंत एक विशेष टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम जैसे ही बताए गए स्थान पर पहुंची, आरोपी ने सरकारी वाहन को पहचान लिया और झाड़ियों की ओर भागने लगा। पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने अपनी कमर से अवैध देशी कट्टा निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।फायरिंग के दौरान आरोपी ने एएसआई लक्ष्मण सिंह को निशाना बनाते हुए गोली चलाई। हालांकि एएसआई ने तत्परता दिखाते हुए नीचे झुककर अपनी जान बचा ली और गोली उनके कान के पास से निकल गई। पुलिस के अनुसार आरोपी को कई बार आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई, लेकिन उसने चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए दोबारा पुलिस पर गोली चला दी।स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस टीम ने आत्मरक्षा और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जवाबी कार्रवाई की। एएसआई लक्ष्मण सिंह ने पहले हवाई फायर कर आरोपी को चेतावनी दी, लेकिन जब वह नहीं माना और फिर हथियार तानने लगा, तब पुलिस ने उसके पैरों की ओर नियंत्रित फायर किया। गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मुस्तकीम के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीएसपी अनिल कुमार के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है और उसके खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं के तहत पांच मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान कई अन्य मामलों और अपराधियों से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।पलवल पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...

चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

Summer express/चिंतपूर्णी ,विकास-:चिंतपूर्णी मंदिर में संचालित सुगम दर्शन प्रणाली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी ने इस व्यवस्था में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।पत्रकारों से बातचीत के दौरान चौधरी ने कहा...

एटीएस-जीपीएस व्यवस्था के विरोध में टैक्सी चालकों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर बॉर्डरों पर चक्का जाम की चेतावनी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: जिला कांगड़ा की विभिन्न टैक्सी यूनियनों ने सोमवार को धर्मशाला में एटीएस (ATS) और जीपीएस व्यवस्था के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 35 टैक्सी यूनियनों से जुड़े चालक और वाहन मालिक इस प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.