Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरिद्वार में छाया मंडी का पारंपरिक सिड्डू,देशभर ही नहीं विदेशी मेहमानों ने भी चखा हिमाचली स्वाद

Summer express/मंडी/ धर्मवीर -:पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार में आयोजित ऑल इंडिया ओरिएंटल कॉन्फ्रेंस 2026 में हिमाचल का पारंपरिक व्यंजन सिड्डू खूब चर्चा में रहा। सम्मेलन में देशभर से पहुंची स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के बीच मंडी की महिलाओं ने अपने पारंपरिक पकवान के जरिए हिमाचली संस्कृति और खानपान की अनूठी पहचान पेश की। यहां सिड्डू को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और देश की नहीं अपितु विदेशी मेहमानों ने भी इस पारंपरिक व्यंजन का स्वाद चखा।

मंडी की अंबिका स्वयं सहायता समूह की महिलाएं विशेष रूप से हिमाचल के इस प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन को लेकर हरिद्वार पहुंची है। अंबिका स्वयं सहायता समूह की संचालक अंजू शर्मा ने बताया कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपने हुनर और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने इसके लिए आयोजकों सहित नगर निगम मंडी का भी धन्यवाद किया है।इस अवसर पर पतंजलि रिसर्च फांउडेशन वैज्ञानिक डॉ अश्विनी ठाकुर ने बताया कि इस सम्मेलन में पब्लिशर के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों की संस्कृति, पारंपरिक उत्पादों और स्थानीय व्यंजनों को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। 30 सालों के लंबे अंतरात के बाद उत्तरी भारत का यह पहला सम्मलेन होने जा रहा है, जिसका समापन 1 नवंबर यानी आज होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरिद्वार में छाया मंडी का पारंपरिक सिड्डू,देशभर ही नहीं विदेशी मेहमानों ने भी चखा हिमाचली स्वाद

Summer express/मंडी/ धर्मवीर -:पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार में आयोजित ऑल इंडिया ओरिएंटल कॉन्फ्रेंस 2026 में हिमाचल का पारंपरिक व्यंजन सिड्डू खूब चर्चा में रहा। सम्मेलन में देशभर से पहुंची स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के बीच मंडी की महिलाओं ने अपने पारंपरिक पकवान के जरिए हिमाचली संस्कृति और खानपान की अनूठी पहचान पेश की। यहां सिड्डू को...

वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में गरजी सोलन ब्लॉक कांग्रेस, 160 कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

Summer express/सोलन-:वोट चोरी के विरोध और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ कांग्रेस ने दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित विशाल रैली में अपनी ताकत दिखाई। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी और इंडिया गठबंधन के आह्वान पर आयोजित इस रैली में भाग लेने के लिए सोलन विधानसभा क्षेत्र से करीब 160 कांग्रेस नेता एवं...

फिरोजपुर में दूध पीने के बाद तीन मासूम बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव मोहरे वाला में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में तीन छोटी बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दूध पीने के कुछ देर बाद ही तीनों की तबीयत अचानक बिगड़...

आंध्र प्रदेश के सरकारी स्कूल में आरी से दो छात्राओं पर हमला : एक की हालत गंभीर, आरोपी फरार

Summer express,अनंतपुर I आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के भीतर घुसकर 21 वर्षीय युवक ने दसवीं कक्षा की दो छात्राओं पर लकड़ी काटने वाली आरी से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।...

कैथल में मकान की तराई करते समय करंट लगने से युवक की मौत, जनवरी में होनी थी शादी

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। कैथल जिले के कस्बा सीवन में बिजली का करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने नए बन रहे मकान में तराई करने गया था। इसी दौरान टुल्लू पंप के पाइप को दोबारा लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.