Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बारिश से बदला मौसम का मिजाज, देशभर में थमी लू की मार; कई राज्यों में फिर बरसेंगे बादल

Summer express, नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में हुई बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम ने करवट ले ली है। भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार फिलहाल देशभर में हीटवेव की स्थिति लगभग समाप्त हो चुकी है और आगामी दिनों में कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।

रविवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हुई वर्षा के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

राजस्थान में लगातार दूसरे दिन धूलभरी आंधी और रेतीले तूफान का असर देखने को मिला। हालांकि इस दौरान किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली, लेकिन तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में दृश्यता प्रभावित रही। मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

उत्तराखंड में खराब मौसम और भारी वर्षा के चलते केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। वहीं, चंपावत जिले में उफनती नदी में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मौसम विभाग के अनुसार 2 और 3 जून को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, झारखंड और राजस्थान के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भी बारिश और गरज-चमक के आसार हैं।

दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मौसम सक्रिय बना रहेगा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून जल्द ही केरल में दस्तक दे सकता है। हालांकि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना भी जताई गई है। इसके बावजूद फिलहाल देशभर में मौसम सुहावना बना रहने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एडीसी ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवॉर्ड, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बिलासपुर में किया सम्मानित

Summer express/ऊना,  राकेश- ऊना जिले के लिए गौरव का विषय है कि अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं और जनहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लाडली फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार प्रदान...

HRTC पेंशनर्स को 3% DA का तोहफा, 6 नवंबर का धरना टला.. बाकी मांगों पर सरकार को अल्टीमेटम

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम यानी HRTC के पेंशनर्स को सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की सौगात मिलने के बाद फिलहाल आंदोलन की राह पर ब्रेक लग गया है। लंबे समय से अपनी वित्तीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पेंशनर्स ने 6 नवंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी धरने को...

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.