Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बठिंडा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, आरोपी की अवैध इमारत पर चला बुलडोजर

Summer express, बठिंडा। पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत बठिंडा प्रशासन और पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी की अवैध रूप से निर्मित इमारत को ध्वस्त कर दिया। संयुक्त अभियान के दौरान प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार कच्चा धोबियाना क्षेत्र निवासी गुरमन सिंह के खिलाफ नशा तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हैं। प्रशासन का कहना है कि संबंधित इमारत का निर्माण नियमों के विपरीत किया गया था। अवैध निर्माण हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर भवन को गिराने की कार्रवाई अमल में लाई गई।

प्रशासन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं और राज्य सरकार के निर्देशानुसार नशा तस्करी तथा संगीन अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई के दौरान पुलिस की विशेष तैनाती की गई थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बठिंडा जिले में अब तक ऐसे 14 अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा चुका है, जिनका संबंध अपराध या नशा तस्करी से जुड़े आरोपियों से बताया गया है। इसके अलावा 1 मार्च 2025 से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले में 2,564 मामले दर्ज किए गए हैं और 3,628 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 96 बड़े नशा तस्कर भी शामिल हैं।

पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि वर्ष 2023 से अब तक 87 आरोपियों की लगभग 14.21 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां फ्रीज करवाई जा चुकी हैं। अधिकारियों का कहना है कि नशा कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं नशा तस्करी या इससे संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस अथवा एंटी-ड्रग हेल्पलाइन पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.