Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के परामर्श से महेश नगर महिला मंडल व युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित

Summer express, अंकुर कपूर,अम्बाला । भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी के महेश नगर मंडल में संगठन को और अधिक मजबूत व गतिशील बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा संगठनात्मक विस्तार किया गया है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के परामर्श उपरांत महेश नगर मंडल की महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है। महिला मोर्चा कार्यकारिणी में नेहा पुरी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ अंजली वर्मा और रीना दुबे को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा अंजली सरपाल, अर्चना शर्मा, सोनाली उप्पल और किरण बाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अंशुल शर्मा, सुनीता, मालती, पूजा शर्मा, राकेश वर्मा और तरणजीत कौर को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। इस टीम के साथ मोनिका सूदन को महिला मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है तथा मंडल कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में भोली बिंद्रा, रश्मि वर्मा, रेनू चौहान, मीरा, अश्वनी रानी, गायत्री, दर्शना, किरण यादव, राजकुमारी, सरिता और सुषमा को शामिल किया गया है

युवाओं को संगठित करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की ताकत बढ़ाने के लिए युवा मोर्चा कार्यकारिणी में दिव्यांश वालिया को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। उनके साथ राम रतन और हर्ष दत्त को महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा साहिल कश्यप, अमित कुमार, मिहिर सरपाल, रजत विश्वकर्मा, बलवंत सिंह विक्की और शुभम मेहरा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सचिव पद की जिम्मेदारी रणजीत, मयंक मल्होत्रा, अंकुश शर्मा, निखिल और अजय को सौंपी गई है, जबकि देव मेहरा को कोषाध्यक्ष, नुकुल को सोशल मीडिया प्रमुख, तरुण को सह-सोशल मीडिया प्रमुख और आर्यन को आई.टी. सेल प्रमुख मनोनीत किया गया है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है। इस अवसर पर भाजपा नेता संयोजक संजीव सोनी, मंडल प्रभारी विजेंद्र चौहान, अध्यक्ष हर्ष बिंद्रा, महामंत्री पुनीत सरपाल व फकीरचंद सैनी आदि मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचएयू की लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की ईंटों से हमला कर हत्या

Summer express, हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) परिसर स्थित लेबर कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस...

कैथल में एथनॉल टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद विस्फोट, चालक की मौत

Summer express, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कलायत क्षेत्र के गांव शिमला के पास एथनॉल से भरे टैंकर और धान से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर में विस्फोट हो गया और दोनों वाहनों में भीषण आग...

पलवल में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, दो करोड़ का सामान जलकर राख

Summer express, पलवल। हरियाणा के पलवल शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर होली चिल्ड्रन स्कूल के सामने स्थित एमएस इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम की दूसरी मंजिल पर रखा करोड़ों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। शुरुआती आकलन के मुताबिक, इस हादसे...

सोहना नगर परिषद के स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में घोटाले का आरोप, 11 लोगों पर एसीबी ने दर्ज किया केस

Summer express, सोहना (गुरुग्राम)। हरियाणा के सोहना नगर परिषद में करीब एक दशक पहले हुए स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई की है। वर्ष 2014-15 में करीब 4.87 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए इस प्रोजेक्ट की प्राथमिक जांच के बाद तत्कालीन चीफ इंजीनियर, एसडीओ,...

कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान, 150 जवानों ने 50 घर खंगाले

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर कलायत की सेंसी बस्ती में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। डीएसपी मुख्यालय बीर भान के नेतृत्व में चलाए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.