Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चलती बस से उतरते समय हादसा: पहिए के नीचे आने से तीन बच्चों की मां की दर्दनाक मौत

Summer express, करनाल। करनाल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय महिला की जान चली गई। निजी बस से उतरने के दौरान संतुलन बिगड़ने से महिला सड़क पर गिर गई और बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना भयावह था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान मंगलौरा निवासी राजेश देवी (32) के रूप में हुई है। वह तीन बच्चों की मां थी और सिलाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी।  शाम वह रोज की तरह सिलाई सेंटर से काम खत्म कर निजी बस से अपने घर लौट रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब बस मंगलौरा के पास पहुंची तो राजेश देवी उतरने लगीं। इसी दौरान बस पूरी तरह से नहीं रुकी थी। बस से नीचे उतरते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ीं। इससे पहले कि वह संभल पातीं, बस का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

महिला की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा नियमों के सख्ती से पालन की मांग की है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में बदलेगा मौसम : 30 और 31 अक्टूबर को बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदल सकता है। राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं और आंधी चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता...

मलप्पुरम में चलती कार में लगी भीषण आग, नकदी और दस्तावेज जलकर राख

Summer express, मलप्पुरम। केरल के मलप्पुरम जिले में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसा पुथानाथानी के पास वेत्तिचिरा के चुंगम इलाके में हुआ। कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार जलकर राख...

हरियाणा के 21 हजार सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को हर महीने मिलेगा 2 हजार रुपये जोखिम भत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत करीब 21 हजार सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को राहत देते हुए उन्हें हर महीने 2,000 रुपये जोखिम भत्ता देने का निर्णय लिया है। यह भत्ता तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसके तहत कर्मचारियों को अब सालाना प्रोत्साहन राशि के बजाय हर महीने निश्चित जोखिम भत्ते...

अंबाला कैंट में खुले गड्ढे में गिरने से नंदी की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला कैंट की इंदिरा कॉलोनी में स्टॉर्म वाटर परियोजना के तहत पाइप डालने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरने से एक नंदी की मौत हो गई। आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग नहीं की गई...

धर्मशाला में भाजपा की पदयात्रा के दौरान कांग्रेस पर लगाए लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप

बोले- मतदाता सूची का शुद्धीकरण वोट चोरी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की प्रक्रिया Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में जारी सियासी घमासान के बीच हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। धर्मशाला में आयोजित भाजपा की पदयात्रा के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.