Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल को मिली हाईटेक सार्वजनिक शौचालय सुविधा, मंत्री ने किया उद्घाटन

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल | हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल नगर परिषद के वार्ड नंबर-12 स्थित ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में निर्मित आधुनिक एक्सपीरियंशियल टॉयलेट का उद्घाटन किया। भारत सरकार और हरियाणा सरकार के संयुक्त वित्तीय सहयोग से करीब 30 लाख रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री ने राजनीतिक मुद्दों पर भी टिप्पणी करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

यह सार्वजनिक शौचालय परिसर आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों तथा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत विकसित किया गया है। परिसर में पुरुषों, महिलाओं, ट्रांसजेंडर समुदाय और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा माताओं और छोटे बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेबी केयर रूम तथा रखरखाव सामग्री के सुरक्षित भंडारण के लिए स्टोर रूम की भी व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर गौरव गौतम ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल शौचालयों का निर्माण करना नहीं, बल्कि ऐसे सार्वजनिक स्वच्छता केंद्र विकसित करना है जो स्वच्छता, सुरक्षा, सुविधा और सम्मान के उच्च मानकों पर खरे उतरें। उन्होंने कहा कि यह पहल विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, ट्रांसजेंडर समुदाय और दिव्यांगजनों के लिए अधिक सुरक्षित और समावेशी वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मंत्री ने कहा कि पारंपरिक सार्वजनिक शौचालयों में अक्सर स्वच्छता, सुरक्षा और रखरखाव से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत इन कमियों को दूर कर सार्वजनिक सुविधाओं को अधिक उपयोगी, आकर्षक और नागरिकों के अनुकूल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी आधुनिक सुविधाएं खुले में मूत्र त्याग जैसी अस्वास्थ्यकर प्रवृत्तियों को रोकने, सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तथा ओडीएफ+ और ओडीएफ++ जैसे स्वच्छता मानकों को मजबूत करने में सहायक साबित होंगी।

गौरव गौतम ने नागरिकों से अपील की कि वे इस सुविधा का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें और इसकी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के बिना किसी भी जनहितकारी योजना की सफलता संभव नहीं है। महिलाओं के लिए पृथक सुविधाएं, बच्चों की देखभाल के लिए विशेष कक्ष, ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए सम्मानजनक व्यवस्था और दिव्यांगजनों के लिए सुगम पहुंच इस परियोजना को एक आदर्श सार्वजनिक स्वच्छता मॉडल बनाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल शहर में स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को नई दिशा देगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध 32 बोर पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

Summer express, हाजीपुर। असामाजिक तत्वों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हाजीपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 32 बोर की अवैध पिस्तौल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर...

सीएम और नीरज भारती की टिप्पणीयों ने सरकार के नशामुक्त अभियान की खोल दी पोल-जयराम ठाकुर 

चौक चौराहों पर जो चर्चा थी उसे अब कांग्रेसी खुलकर लग गए हैं कहने Summer express/मंडी,धर्मवीर -: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व सीपीएस नीरज भारती के बीच हो रही टिप्पणीयों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि...

दिल्ली में तेज रफ्तार बस का कहर: सड़क पार कर रहे परिवार के 4 सदस्य घायल, चालक गिरफ्तार

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार क्षेत्र में शाम एक तेज रफ्तार क्लस्टर बस ने सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत दो मासूम बच्चे और परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए...

हिंदू संघर्ष समिति नेताओं की गिरफ्तारी पर बोले  सुक्खू, ‘राज्य में कानून हाथ में लेने की किसी को नहीं इजाजत’

Summer express/शिमला, संजू- :हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को समर फेस्टिवल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में हर साल समर फेस्टिवल का आयोजन किया जाता रहा है. अब समर फेस्टिवल में एक और कार्यक्रम जोड़ा गया है. प्रदेश में नशा मुक्ति का संदेश...

अंबाला में 110 ग्राम हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

Summer express, अंकुर कपूर यमुनानगर | हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की अंबाला यूनिट ने कार्यवाही करते हुए 110 ग्राम हिरोईन के मामले में एक महीला नशा तस्कर को किया गिरफ्तार। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  संजय कुमार, IPS के सख्त निर्देशों पर पूरे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.