Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर निगम में दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद।  नगर निगम फरीदाबाद द्वारा भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच (हेल्थ चेकअप), सहायक उपकरण मूल्यांकन एवं वितरण शिविर का आयोजन किया गया। नगर निगम मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल (कमरा नंबर-100) में आयोजित इस शिविर में लगभग 200 नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच करवाई तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित महापौर ने लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद नागरिकों और दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सेवाएं एवं आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उन्हें काफी सुविधा मिल रही है।

यह विशेष शिविर ALIMCO एवं डॉ. सूर्य प्रकाश आरोग्य केंद्र के सहयोग से ADIP Scheme तथा आरवीपी स्कीम के अंतर्गत आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना तथा उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना था।

शिविर में लाभार्थियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें आंख जांच ,ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त दृष्टि जांच कर आवश्यकता अनुसार चश्मे उपलब्ध कराए गए तथा सुनने में समस्या वाले व्यक्तियों के लिए हियरिंग एड (सुनने की मशीन) हेतु मूल्यांकन किया गया।

इस अवसर पर जरूरतमंद नागरिकों को छड़ी, चश्मे, कमर बेल्ट, टॉयलेट सीट, बैसाखियां तथा अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। वहीं 7 पात्र लाभार्थियों को व्हीलचेयर भी प्रदान की गई। इसके अलावा व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरणों के लिए पात्र नागरिकों के आवेदन भी प्राप्त किए गए।

महापौर ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे, इसके लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और जरूरतमंद व्यक्तियों को भी इनके बारे में जानकारी दें।

महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने प्रशासन ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी संस्थानों, चिकित्सकों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी शिविर आयोजित किए जाने की बात कही।

इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम डॉo नीतीश परवाल,निगम सचिव अनिल यादव,नॉमिनेट पार्षद जसवंत सैनी, पार्षद मनोज नास्वा,सफाई निरीक्षक मुख्यालय बिशन तेवतिया, पीआरओ जोगेंद्र रावत, सफाई निरीक्षक हरवीर रावत सहित डॉक्टर की टीम और निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा विधानसभा में आयोजित हुआ ‘युवा संवाद’, महिला सशक्तिकरण पर हुई व्यापक चर्चा

Summer express, अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा परिसर में शुक्रवार को ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर युवाओं के साथ संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को महिलाओं के अधिकारों, उनकी सामाजिक भूमिका और समान अवसरों के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस विशेष...

मंहगी होती शिक्षा के खिलाफ व छात्र संगठन चुनाव बहाली के लिए एबीवीपी ने शुरू किया प्रदेश सरकार घेराव

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हाल ही में जिला ऊना में संपन्न हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राज्य स्तरीय अधिवेशन के बाद महंगी होती शिक्षा और छात्र संगठन चुनाव बहाली के लिए सुक्खू सरकार को घेरना शुरू कर दिया। आज इकाई स्तर प्रधानाचार्य के माध्यम प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ ही एबीवीपी ने आगामी...
Summer Express - पानीपत में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

पानीपत में 12 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न का मामला, सौतेली मां और उसके बेटे पर गंभीर आरोप

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें 12 वर्षीय बालिका के साथ लंबे समय तक कथित यौन उत्पीड़न और प्रताड़ना किए जाने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपित महिला और उसका पुत्र...

विधवा की जमीन कब्जे की शिकायत पर मंत्री का सख्त एक्शन

Summer express, चरखी दादरी। जिला लघु सचिवालय में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कथित जमीन धोखाधड़ी और अवैध कब्जे का मामला प्रमुखता से उठा। समसपुर गांव की विधवा बाला देवी ने सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के समक्ष शिकायत रखी कि उसकी जमीन पर धोखाधड़ी के जरिए कब्जा किया गया है। शिकायत में...

हिमाचल में स्पोर्ट्स टूरिज्म को नई दिशा देने की तैयारी, केंद्र से राहत पैकेज की मांग दोहराई

शिमला,कमल कुमार शर्मा -:नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में स्पोर्ट्स टूरिज्म और खेल अवसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आधुनिक खेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.