Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीट पेपर लीक दुर्भाग्यपूर्ण, भविष्य में रोकथाम के लिए मजबूत व्यवस्था जरूरी : रोहित ठाकुर

Summer express/शिमला, संजू -:देशभर में चर्चा का विषय बने नीट पेपर लीक मामले पर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मजबूत और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली विकसित करना समय की आवश्यकता है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं केवल वर्तमान समय में ही नहीं, बल्कि पूर्व के वर्षों में भी सामने आती रही हैं। ऐसे मामलों से छात्रों और अभिभावकों का परीक्षा व्यवस्था पर भरोसा प्रभावित होता है। इसलिए जरूरी है कि परीक्षा संचालन से जुड़े सभी तंत्रों को अधिक जवाबदेह और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना समाप्त हो सके।वहीं, हिमाचल प्रदेश में सरकारी सीबीएसई स्कूलों के लिए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस विषय पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई है। राज्य चयन आयोग के माध्यम से चयनित शिक्षकों की नियुक्तियां अगले एक-दो दिनों में शुरू कर दी जाएंगी।इसके अतिरिक्त करीब 9 हजार शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उनकी तैनाती सुनिश्चित करने के लिए उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि समिति की बैठक शीघ्र आयोजित होगी, जिसके बाद शिक्षकों की पोस्टिंग से जुड़े लंबित मामलों का निपटारा कर नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त व आयुक्त पदों पर होगी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

Summer express, चंडीगढ़ l हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त सहित एक आयुक्त पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने सर्च कमेटी का गठन कर दिया है, जो प्राप्त नामों पर विचार कर वैधानिक...

एसटीएफ अंबाला ने गैंगस्टर सचिन की पत्नी ममता रानी को किया गिरफ्तार, विदेश से चल रहा था नेटवर्क

Summer express, अंबाला | स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) अंबाला यूनिट ने कुख्यात गैंगस्टर सचिन की पत्नी ममता रानी को गिरफ्तार किया है। ममता रानी पर आरोप है कि वह अपने पति द्वारा रूस से संचालित किए जा रहे आपराधिक नेटवर्क को भारत में वित्तीय और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध करा रही थी। डीएसपी अमन के अनुसार,...

ट्राइसिटी में हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ l ट्राइसिटी में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।...

अभिषेक बनर्जी जल्द जाएंगे जेल, ओवैसी कभी भाजपा के साथ नहीं रहे : रेखा शर्मा

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पश्चिम बंगाल के प्राथमिक स्कूल भर्ती घोटाले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और उसके राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। अंबाला प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के चलते अभिषेक बनर्जी जल्द ही...

यमुनानगर में होटल कारोबारी को जान से मारने की धमकी, परिवार और होटल को भी निशाना बनाने की चेतावनी

Summer express, यमुनानगर l शहर के एक होटल कारोबारी को डाक के माध्यम से मिले दो धमकी भरे पत्रों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पत्रों में कारोबारी, उनके बेटे, बहन और जीजा को जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ होटल को आग लगाने की चेतावनी भी दी गई है। घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.