Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में किशोर हत्याकांड का खुलासा, 500 रुपये के विवाद में दोस्त ने की थी हत्या

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा निवासी 18 वर्षीय रोहित उर्फ फटेला को दबोचा है। आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक आकाश और आरोपी रोहित एक-दूसरे को पिछले डेढ़ वर्ष से जानते थे। करीब ढाई महीने पहले दोनों गुरुग्राम के एक क्लब में पार्टी करने गए थे, जहां आकाश की एंट्री फीस के 500 रुपये रोहित ने चुकाए थे। इसके बाद आरोपी लगातार अपने पैसे वापस मांग रहा था, लेकिन आकाश उसे टालता रहा। आरोप है कि आकाश के परिवार ने भी रकम लौटाने से इनकार कर दिया था।

पुलिस के अनुसार, रोहित एक पुराने चोरी के मामले में अदालत में पेशी के लिए फरीदाबाद आया था। रात करीब साढ़े नौ बजे वह आकाश को उसके घर से अपने साथ ले गया। दोनों ने साथ बैठकर बीयर पी और इसी दौरान पैसे को लेकर फिर विवाद हो गया। गुस्से में आरोपी ने सूए से आकाश के सीने और पेट पर कई वार किए। इसके बाद गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

गौरतलब है कि सुबह डबुआ थाना पुलिस को उडिया कॉलोनी स्थित एयरफोर्स स्टेशन के पीछे खाली मैदान में एक किशोर का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 निवासी आकाश के रूप में हुई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी रोहित के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपने नाना-नानी के साथ खुर्जा में रहता है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है तथा उसके खिलाफ फरीदाबाद में चोरी के दो मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी

एजेंसी। | देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन का जश्न देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ काफी समय बिताया।इस दौरान बच्चों का स्नेह और उत्साह देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। बच्चों से...

उत्तर प्रदेश में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू, दिसंबर में होगी परीक्षा

सहायक अध्यापक के 12,405 और पीजीटी के 2,607 पदएजेंसी | लखनऊउत्तर प्रदेश में सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग यानी पीजीटी के कुल 15,012 पदों पर...

सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में पहली बार हुआ किडनी का सफल ट्रांसप्लांट ऑपरेशन

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के सरकारी चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), पटियाला में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया है। इसके साथ ही यह किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला पंजाब का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री...

मंत्री चीमा ने विपक्षी दलों पर लगाया साजिश रचने का आरोप

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गुलजार सिंह की मौत के मामले में विपक्षी दलों पर उन्हें फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग देकर सरकार और उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि...

कनाडा-अमेरिका में पढ़ाई का खर्च बढ़ा, छात्रों के सामने नई चुनौती

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए प्रस्तावित 1 लाख डॉलर की फीस से नौकरी का रास्ता हो सकता है महंगाएजेंसी। नई दिल्ली कनाडा और अमेरिका में पढ़ाई करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के लिए वित्तीय चुनौतियां बढ़ गई हैं। कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वीजा आवेदन के दौरान जरूरी जीवन-यापन खर्च की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.