Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

समझौते की बातचीत बनी खूनी संघर्ष: बुजुर्ग महिला की मौत, दामाद समेत तीन पर हत्या का केस

Summer express, अंबाला I काशापुर गांव में शाम पारिवारिक विवाद के दौरान हुई हिंसक झड़प ने एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली। प्रेम विवाह के पांच वर्ष बाद भी संतान न होने को लेकर कथित रूप से प्रताड़ित की जा रही विवाहिता के मामले में समझौता कराने पहुंचे मायके पक्ष पर हमला कर दिया गया। इस दौरान यमुनानगर के सुल्तानपुर गांव निवासी 75 वर्षीय बिमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।

घटना में विवाहिता के ताया धर्मबीर, चचेरे भाई हिमांशु और ताई कोमल रानी भी घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

मुलाना थाना पुलिस ने मृतका के पोते विनायक उर्फ सौरभ की शिकायत पर दामाद कुलबीर सिंह, रणजीत सिंह और राजू के खिलाफ हत्या, मारपीट, आपराधिक धमकी और सामूहिक अपराध सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में विनायक ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी बहन खुशी, दादी बिमला देवी तथा अन्य परिजनों के साथ काशापुर गांव पहुंचा था। दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी, तभी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद कुलबीर सिंह, उसके चाचा राजू और रणजीत सिंह ने हमला कर दिया।

परिजनों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर बिमला देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं। इसी दौरान उन्हें जोरदार धक्का दिया गया और आरोपी के हाथ में पहने भारी कड़े से उनकी बाईं आंख के नीचे वार किया गया। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ीं।

घायल अवस्था में उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलाना ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमएमयू अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

संपत्ति विवाद और कर्ज के तनाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

Summer express, पानीपत। संपत्ति विवाद और कर्ज चुकाने के दबाव ने एक युवक को इस कदर अपराध की राह पर धकेल दिया कि उसने कुछ ही घंटों के भीतर अपने चाचा और करीबी दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। पंजाब के लालड़ू और हरियाणा के पानीपत में अंजाम दी गई इस सनसनीखेज वारदात ने...

NEET री-एग्जाम अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज में मुफ्त सफर, सरकार ने जारी किए आदेश

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने NEET पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर जारी इस व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक आसानी और बिना अतिरिक्त खर्च के पहुंचाना...

पंचकूला नगर निगम फंड घोटाला: IAS आरके सिंह तीन दिन के CBI रिमांड पर

Summer express, पंचकूला। पंचकूला नगर निगम फंड से जुड़े कथित करोड़ों रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी आरके सिंह को शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। मामले की गंभीरता और जांच की आवश्यकता को देखते हुए सीबीआई ने अदालत से आरोपी का रिमांड मांगा। दोनों पक्षों की दलीलें...

नीट परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला। 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को लेकर भारतीय रेलवे ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षार्थियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए अंबाला रेल मंडल ने प्रमुख स्टेशनों पर विशेष प्रबंध करने का निर्णय लिया है, ताकि परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों और...

खड़ी कार बनी मासूम की मौत का कारण, दम घुटने से पांच वर्षीय बच्ची ने तोड़ा दम

Summer express, चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की जान चली गई। चाईबासा सदर थाना क्षेत्र के तुंगरी इलाके में खेलते समय एक लावारिस खड़ी कार के अंदर फंस जाने से बच्ची की कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक बच्ची...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.