Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नड्डा के हिमाचल दौरे पर भाजपा उत्साहित, बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

शिमला -:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा का दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक रहा। उन्होंने दावा किया कि इस प्रवास से संगठन को मजबूती मिली और प्रदेश की राजनीति में भाजपा को नई ऊर्जा प्राप्त हुई।डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेशभर में नड्डा के कार्यक्रमों को जनता और कार्यकर्ताओं का अच्छा समर्थन मिला, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। 

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व और केंद्र सरकार की योजनाओं में लगातार बढ़ रहा है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि नड्डा ने अपने दौरे के दौरान केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को दिए गए आर्थिक सहयोग और विकास परियोजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उनके अनुसार, केंद्र सरकार ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेलवे और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में राज्य को पर्याप्त सहायता उपलब्ध कराई है, लेकिन प्रदेश सरकार इन संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने में सफल नहीं रही।डॉ. बिंदल ने राज्य की सुखविन्द्र सिंह  सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता विकास कार्यों में देरी, आर्थिक चुनौतियों और विभिन्न वर्गों की समस्याओं को लेकर चिंतित है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर चुनावी वादों को पूरा न करने का आरोप भी लगाया।उन्होंने कहा कि नड्डा ने संगठनात्मक बैठकों में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की और हाल में हुए स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को कार्यकर्ताओं की मेहनत और केंद्र सरकार की नीतियों का परिणाम बताया।डॉ. बिंदल के अनुसार, नड्डा का यह दौरा केवल राजनीतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं था,बल्कि संगठन विस्तार और जनता के बीच पार्टी की पहुंच मजबूत करने का प्रयास भी था।उन्होंने कहा कि भाजपा भविष्य में भी प्रदेश के मुद्दों को जनता के बीच उठाती रहेगी और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाती रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.