Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आईडीएफसी बैंक घोटाले में हरियाणा के वरिष्ठ IAS पंकज अग्रवाल गिरफ्तार, 60 करोड़ से ज्यादा सरकारी धन गबन का आरोप

Summer express, चंडीगढ़ | आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार कर बड़ा कदम उठाया है। सरकारी धन के कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े इस मामले में सीबीआई ने देर रात कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान सरकारी खातों के जरिए करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन किए गए, जिससे सरकार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

जानकारी के अनुसार पंकज अग्रवाल पहले हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग और कृषि विभाग में प्रधान सचिव के पद पर तैनात रहे हैं। अप्रैल 2026 में उन्हें हरियाणा के वास्तुकला विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था। सीबीआई अब उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड की मांग कर सकती है।

जांच एजेंसी के मुताबिक हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के बैंक खाते वित्त विभाग की तय गाइडलाइन के विपरीत खोले गए थे। आरोप है कि इन खातों में निर्धारित सीमा से कहीं अधिक सरकारी धन ट्रांसफर किया गया और बाद में संदिग्ध लेनदेन के जरिए रकम का दुरुपयोग किया गया।

सीबीआई का दावा है कि यह पूरा फर्जीवाड़ा पंकज अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान हुआ और जांच में उनके खिलाफ अहम दस्तावेजी व तकनीकी साक्ष्य मिले हैं। एजेंसी के अनुसार इस गड़बड़ी से सरकार को करीब 60.54 करोड़ रुपये का सीधा नुकसान हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने रात पंकज अग्रवाल से कई घंटों तक पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। एजेंसी अब इस घोटाले में शामिल अन्य अधिकारियों, बैंक कर्मियों और संदिग्ध वित्तीय नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों के खातों से बड़े स्तर पर अनियमित निकासी की गई। आरोप है कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के कुछ अधिकारियों ने सरकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर करोड़ों रुपये का फर्जी लेनदेन किया।

सीबीआई ने अपनी प्रारंभिक जांच में इस पूरे घोटाले से करीब 657 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है, जबकि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लगभग 645 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं की बात कही है। मामले में पहले भी एक आईएएस और एक आईएफएस अधिकारी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

फिलहाल जांच एजेंसियां बैंक रिकॉर्ड, वित्तीय लेनदेन और अधिकारियों की भूमिका की गहन पड़ताल में जुटी हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.