Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए नूरपुर की टीम ने जसूर बौड चौक पर नाकेबंदी कर HRTC बस की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक युवती के बैग की जांच करने पर उसमें से 1.006 किलोग्राम चरस बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने युवती को मौके पर ही हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। इसके अलावा इस तस्करी में किसी अन्य व्यक्ति या गिरोह की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।नूरपुर पुलिस ने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।