Summer express/शिमला ,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का अवसर है। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा की पुत्री आध्या पंडित ने अमेरिकन यूनिवर्सिटी इन दुबई से स्नातक की पढ़ाई पूरी करते हुए अपने बैच की वैलिडिक्टोरियन बनने का प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया है। यह उपलब्धि उन्हें उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता और विश्वविद्यालय में उल्लेखनीय योगदान के आधार पर मिली।
आध्या ने इंटरनेशनल स्टडीज़ विषय में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए “आउटस्टैंडिंग स्टूडेंट अवॉर्ड” भी अपने नाम किया। यह सम्मान अकादमिक उत्कृष्टता, अनुशासन और विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रदान किया गया। उनकी इस सफलता को और विशेष बनाते हुए शाही परिवार की ओर से उन्हें स्वर्ण श्रृंखला (गोल्ड चेन) से सम्मानित किया जाएगा।आध्या पंडित की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। उनकी मेहनत, समर्पण और लगन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रदेशभर से उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है।