Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, मजबूत डॉलर और मुनाफावसूली का दिखा असर

Summer express, नई दिल्ली I कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू वायदा बाजार तक दोनों कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला। विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोने-चांदी की कीमतों में नरमी आई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (COMEX) में सोने की कीमत में 0.36 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद इसका भाव 14.60 डॉलर टूटकर 4,081 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत में 1.15 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और यह 58 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करती दिखाई दी।

घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी का रुख रहा। अगस्त डिलीवरी वाला सोना 630 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,532 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। कारोबार के दौरान सोने का उच्चतम स्तर 1,44,180 रुपये और न्यूनतम स्तर 1,43,454 रुपये दर्ज किया गया, जबकि पिछला बंद भाव 1,44,162 रुपये था।

वहीं, चांदी की कीमत 440 रुपये की गिरावट के साथ 2,23,912 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। कारोबार के दौरान चांदी 2,23,055 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इस दौरान इसका उच्चतम स्तर 2,24,248 रुपये और न्यूनतम स्तर 2,22,641 रुपये दर्ज किया गया, जबकि पिछला बंद भाव 2,23,472 रुपये था।

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मजबूत होने और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं ने सोने की मांग को प्रभावित किया है। आमतौर पर डॉलर मजबूत होने पर सोना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग में कमी आती है। इसके अलावा, हाल के दिनों में कीमतों में आई तेजी के बाद निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली किए जाने से भी बाजार पर दबाव बना है।

प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के ताजा भाव:

शहर24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)चांदी (प्रति किलोग्राम)
नई दिल्ली₹1,43,550₹1,31,588₹1,07,663₹2,22,800
मुंबई₹1,43,800₹1,31,817₹1,07,850₹2,23,180
पटना₹1,43,720₹1,31,743₹1,07,790₹2,23,060
जयपुर₹1,43,780₹1,31,798₹1,07,835₹2,23,150
कानपुर₹1,43,840₹1,31,853₹1,07,880₹2,23,240

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.