Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जिम की सुरक्षा पर पंचायत सख्त, उपयोगकर्ताओं के पंजीकरण के बाद होगा भविष्य का निर्णय

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:ग्राम पंचायत सलापड़ कॉलोनी की नवगठित पंचायत कार्यकारिणी ने वार्ड सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद पंचायत प्रधान रजनीश ठाकुर की अध्यक्षता में बीबीएमबी कॉलोनी स्थित पंचायत जिम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिम परिसर की स्थिति चिंताजनक पाई गई। परिसर में सिगरेट के अवशेष बिखरे मिले, जबकि जिम का कुछ उपकरण भी गायब पाया गया, जिससे पंचायत ने गंभीर चिंता व्यक्त की।

प्रधान रजनीश ठाकुर ने कहा कि पंचायत की संपत्ति की सुरक्षा और उसका उचित रखरखाव पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बीबीएमबी कॉलोनी के युवाओं और नियमित रूप से जिम का उपयोग करने वाले लोगों से अपील की कि वे एक सप्ताह के भीतर पंचायत कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाएं। इससे वास्तविक उपयोगकर्ताओं की पहचान कर जिम के संचालन और सुरक्षा को लेकर प्रभावी व्यवस्था बनाई जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल कोई भी वार्ड सदस्य जिम की निगरानी और देखरेख की जिम्मेदारी लेने के लिए आगे नहीं आया है। ऐसे में पंचायत उपयोगकर्ताओं की संख्या और उनकी सहभागिता के आधार पर आगे का निर्णय लेगी।प्रधान ने स्पष्ट किया कि यदि पर्याप्त संख्या में उपयोगकर्ता सामने आते हैं और जिम की सुरक्षा सुनिश्चित होती है तो इसे बीबीएमबी कॉलोनी में ही किसी सुरक्षित स्थान पर संचालित किया जाएगा। अन्यथा आगामी ग्राम सभा में प्रस्ताव लाकर जिम को अधिक आबादी वाले खुराहल गांव में स्थानांतरित करने पर विचार किया जाएगा, ताकि अधिक युवाओं को सुविधा मिल सके और पंचायत की संपत्ति भी सुरक्षित रह सके। निरीक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.