Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला, टांडा मेडिकल कॉलेज और अन्य सरकारी अस्पतालों में सामने आए मामलों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जयराम ठाकुर ने जिला कुल्लू अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत का उल्लेख करते हुए कहा कि परिजनों ने इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन अब तक दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी शिमला में आपातकालीन सेवाओं के दौरान लिफ्ट खराब रहने से मरीजों और गर्भवती महिलाओं को कंधों पर ले जाना पड़ रहा है, जो स्वास्थ्य व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर पेश करता है।

उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में भी आए दिन अव्यवस्थाएं सामने आ रही हैं, जबकि जिला अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को छोटी-छोटी गंभीर बीमारियों में भी रेफर किया जा रहा है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पिछले चार वर्षों से रोगी कल्याण समिति की बैठक नहीं होने और चम्मियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की अव्यवस्थाओं का भी उन्होंने उल्लेख किया।

पंचकुला में सुनी ‘मन की बात’

रविवार को हरियाणा के पंचकुला में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के बाद जयराम ठाकुर ने स्वदेशी रक्षा तकनीक और आत्मनिर्भर भारत की सराहना की। उन्होंने भारतीय नौसेना में शामिल स्वदेशी युद्धपोतों और भारत में निर्मित सी-295 सैन्य परिवहन विमान को देश की बढ़ती रक्षा क्षमता का प्रतीक बताया। साथ ही जल संरक्षण और ‘कैच द रेन’ अभियान को जन-आंदोलन बनाने की अपील का भी समर्थन किया।

पीएम मोदी को अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

जयराम ठाकुर ने सेशेल्स द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिए गए सर्वोच्च पर्यावरणीय सम्मान “गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन” पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत की पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता का वैश्विक स्तर पर सम्मान है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित कर दुनिया के लिए एक उदाहरण बना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.