Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आइटीआइ में दाखिला लेने वाले गरीब विद्यार्थियों को दो हजार रुपये स्टाइपेंड


Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। इसके पीछे सरकार की सोच है कि विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा की ओर आकर्षित होंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के विद्यार्थियों के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड (आर्थिक मदद) देने की मंजूरी प्रदान की जा चुकी है। आर्थिक सहयोग मिलने से आइटीआइ में दाखिले बढ़ेंगे, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होगी और उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध हो सकेगा।

वर्ष 2026-27 के सत्र के लिए हरियाणा के 377 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। इनमें 197 सरकारी और 180 निजी आइटीआइ शामिल हैं। इन संस्थानों में करीब एक लाख सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थियों को 89 से अधिक इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग ट्रेड में प्रशिक्षण का विकल्प मिलेगा, जिनमें पारंपरिक ट्रेडों के साथ आधुनिक तकनीकी पाठ्यक्रम भी शामिल हैं।

हरियाणा सरकार इस समय ड्यूल सिस्टम आफ ट्रेनिंग (डीएसटी) पर विशेष जोर दे रही है। इस माडल में विद्यार्थियों को केवल कक्षा तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि प्रशिक्षण के दौरान ही उद्योगों में व्यावहारिक अनुभव दिया जाता है। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभाग ने सभी आइटीआइ में हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। आइटीआइ में प्रवेश के लिए आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग ट्रेडों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को झटका, करोड़ों के प्लॉट मामले में अग्रिम जमानत खारिज

Summer express चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में गुरुग्राम की अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशविंदर पॉल सिंह की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला मृत व्यक्ति के नाम पर कथित फर्जी...

रक्षाबंधन पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्वच्छता सेनानी और अस्पताल कर्मियों से बंधवाई राखी

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंबाला में भाई-बहन के प्रेम और सम्मान की भावना से जुड़ा भावुक दृश्य देखने को मिला। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने रविवार सुबह अंबाला शहर नगर निगम और नागरिक अस्पताल पहुंचकर स्वच्छता सेनानी बहनों तथा अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों से राखी बंधवाई।...

सीएम सैनी के मेवात दौरे से पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट  

Summer express , नूंह | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मेवात दौरे से पहले नूंह जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुबीन खान तेडिया को पुलिस-प्रशासन ने कथित तौर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि जिला युवा कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध जताने की तैयारी...

हरियाणा विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस के आठ विधायक निलंबित, सीएम नायब ने किया पलटवार  

summer express ,चंडीगढ़ (अंकर कपूर)। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के साथ हुई। सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए सदन के अंदर भी...

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.