Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रंधावा को पीपीसीसी अध्यक्ष बनाने वाले फर्जी पत्र मामले में केस दर्ज

गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने संबंधी फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह कार्रवाई सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब को भेजी गई शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में रंधावा ने बताया कि सोशल मीडिया और विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के नाम से एक फर्जी और मनगढ़ंत पत्र प्रसारित किया जा रहा है। इस पत्र में उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का दावा किया गया है। सांसद ने स्पष्ट किया कि यह पत्र पूरी तरह फर्जी, अनधिकृत और दुर्भावनापूर्ण तरीके से तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गुमराह करना और राजनीतिक भ्रम की स्थिति पैदा करना है। रंधावा ने शिकायत में यह भी उल्लेख किया कि इससे पहले भी उनके निधन की झूठी खबर सोशल मीडिया पर फैलाने के मामले में उन्होंने पंजाब पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह की भूमिका हो सकती है। उन्होंने दोनों मामलों की जांच को आपस में जोडक़र करने और पहले मामले की कार्रवाई रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने की मांग की है। सांसद ने शिकायत में कहा कि किसी राष्ट्रीय राजनीतिक दल के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करना केवल उनकी व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास नहीं है, बल्कि इससे लोकतांत्रिक संस्थाओं और जनविश्वास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
उन्होंने मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर तकनीकी जांच के माध्यम से फर्जी पत्र तैयार करने वाले, उसे प्रसारित करने वाले और वायरल करने में शामिल सभी व्यक्तियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत की जांच के बाद स्टेट साइबर क्राइम मोहाली ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.