Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

1013 स्कूल लेक्चरर्स की भर्ती आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए 1013 स्कूल लेक्चरर (कैडर) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षा भर्ती बोर्ड के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 जुलाई से शुरू होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती 12 विषयों के लिए की जा रही है, जिसमें इतिहास (हिस्ट्री) विषय के लिए सबसे अधिक 195 पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा अभ्यर्थी का मैट्रिक स्तर तक पंजाबी विषय उत्तीर्ण होना भी अनिवार्य रखा गया है। आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध कराई गई है।
भर्ती के तहत इतिहास के अलावा पंजाबी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, कॉमर्स और अन्य विषयों के लिए भी पद निर्धारित किए गए हैं। सरकार का कहना है कि इस भर्ती से राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और लंबे समय से रिक्त पड़े पद भरे जा सकेंगे। पंजाब सरकार का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और चयन निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर में फिट इंडिया जागरूकता दौड़ आयोजित, सांसद अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

हमीरपुर, अरविंद-: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह के अवसर पर जिला ओलंपिक संघ हमीरपुर द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी प्रतिभागियों के साथ चिल्ड्रन...

पार्षद भारती के कार्यालय पहुंचे विधायक पप्पी लोगों की समस्याएं सुन मौके पर किया समाधान

नीलकमल मोनू | लुधियानाक्षेत्र के विधायक पप्पी आज पार्षद निक्कू भारती के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर कार्यालय पहुंचे। विधायक पप्पी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से तुरंत संपर्क...

हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन से इस्कॉन परिसर हुआ भक्तिमय

अर्शदीप भट्टी | लुधियानाइस्कॉन मंदिर सिविल लाइंस, लुधियाना में भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का स्नान यात्रा महोत्सव अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान के दिव्य अभिषेक, संकीर्तन एवं महाप्रसाद का लाभ प्राप्त किया।मंदिर अध्यक्ष नरोत्तमानंद दास ने अपने...

लोगों ने खुद बनाई सुरक्षा दीवार, कांग्रेस इंचार्ज बोले- चार साल में भी काम अधूरा

लक्की मेहता | लुधियानावार्ड नंबर-81 के कांग्रेस इंचार्ज मंगा शर्मा ने सोमवार को क्षेत्रवासियों के सहयोग से नाले के किनारे गलियों के सामने पक्की दीवार बनवाई। उनका कहना है कि हर साल बरसात के दौरान नाले का गंदा पानी मोहल्ले में घुस जाता है, जिससे लोगों के घरों तक पानी पहुंचता है और भारी नुकसान...

प्रशासन का डंडा: दाना मंडी में रेत माफिया पर मार्केट कमेटी की कार्रवाई

लक्की मेहता | लुधियानासलेम टाबरी के अधीन आने वाली दाना मंडी में वर्षों से जमे रेत माफिया पर मंगलवार सुबह आखिरकार प्रशासन का डंडा चल ही गया। लंबे समय से नोटिसों और चेतावनियों को नजरअंदाज कर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा जमाए बैठे लोगों के खिलाफ मार्केट कमेटी ने पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.