Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिजली कटों से रातों को जाग रहे लोग

गुरमीत सिंह | ज़ीरकपुर
लगातार तेज़ गर्मी और बढ़ी हुई उमस के बीच मंगलवार को ज़ीरकपुर और डेराबस्सी के निवासियों को लंबे कट के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जीरकपुर पावरकॉम अधिकारियों द्वारा जारी संदेश के अनुसार पहले 66 केवी रामगढ़ भुड्डा ग्रिड पर नए 20 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर को चालू करने के लिए शटडाउन का समय सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया था।
इस दौरान लोहतगढ़, सिंहपुरा, पी.आर.-7 रोड, वी.आई.पी. रोड और अंबाला रोड सहित कई इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की सूचना दी गई थी।
बाद में अधिकारियों ने शटडाउन का समय बदलकर दोपहर 2 बजे से 3 बजे कर दिया। कुछ ही समय बाद एक और संदेश जारी कर बताया गया कि 66 केवी रामगढ़ भुड्डा, बलटाना, भबात और ढकोली ग्रिडों से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे, जिससे ज़ीरकपुर डिवीजन के अधिकांश इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। विद्युत कटौती के कारण घरों में रहने वाले बुज़ुर्गों, बच्चों और बीमारों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जबकि घरेलू और वाणिज्यिक कामकाज भी बाधित रहे।

इन्वर्टर भी जवाब दे गए, डेराबस्सी और जीरकपुर का यही हाल, लोग परेशान
स्थानीय निवासियों ने कहा कि भयावह गर्मी और उमस के मौसम में लगातार व लंबी बिजली कटौती लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। उन्होंने पावरकॉम से मांग की कि यदि रख-रखाव या अन्य तकनीकी कारणों से बिजली बंद करना आवश्यक है तो पहले से स्पष्ट व सटीक सूचना दी जाए और शटडाउन का समय न्यूनतम रखा जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
डेराबस्सी में पानी वाली टैंकी के पास वाले क्षेत्र में सोमवार शाम को बंद हुई बिजली सप्लाई मंगलवार शाम 6 बजे तक बहाल नहीं हुई। ऐसे में इनवर्टर भी जवाब दे गए। मंगलवार दिन में डेराबस्सी में लगते बिजली कटो ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। लोगों ने रोष प्रगट करते कहा कि बरवाला चौंक पर बने शिकायत केंद्र पर कोई कर्मचारी भी मिलता। कर्मी और अधिकारी फोन भी नहीं उठाते। ऐसे में परेशानी और बढ़ जाती है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...

जगत नेगी का जयराम ठाकुर पर पलटवार कैमरे की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन राष्ट्रगान को लेकर उठा विवाद और गहरा गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से वीडियो क्लिप के आधार पर सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.