Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़ में फूड प्रोसेसिंग सम्मेलन, चिराग पासवान होंगे मुख्य अतिथि

Summer express, चंडीगढ़ | पीएचडीसीसीआई की रीजनल फ़ैशन टैक्सटेक फ़ोरम की चेयरपर्सन हिमानी अरोड़ा की पहल पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने सितंबर 2026 में चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले चेफ़ेक्स इंडिया 2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

हिमानी अरोड़ा ने पीएचडीसीसीआई के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल नवीन सेठ के साथ नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने चैफ़ेक्स इंडिया 2026 को भारत के फूड प्रोसेसिंग, हॉस्पिटैलिटी, नवाचार और उद्यमिता क्षेत्र का प्रमुख मंच बताते हुए उद्योग और सरकार के बीच मजबूत सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने आयोजन के सफल संचालन के लिए मंत्रालय से सहयोग का भी अनुरोध किया।

बैठक में नवीन सेठ ने पीएचडीसीसीआई की ओर से उद्योग विकास को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और बताया कि चेफ़ेक्स इंडिया 2026 में देशभर से उद्योग जगत की व्यापक भागीदारी होने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने निमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति दी। साथ ही उन्होंने आयोजन के लिए वित्तीय सहायता संबंधी अनुरोध पर भी सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

पीएचडीसीसीआई ने केंद्रीय मंत्री के सहयोग और प्रोत्साहन के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन से चेफ़ेक्स इंडिया 2026 देश के फूड प्रोसेसिंग और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन साबित होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंगलुरु में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, दीवार गिरने से तीन की मौत

Summer express, मंगलुरु | कर्नाटक के मंगलुरु में बुधवार तड़के भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। कंकनाडी थाना क्षेत्र के गरोड़ी इलाके में एक बड़ी दीवार अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में पास के किराए के मकान आ गए। हादसे में दो बच्चों और एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो...

पटियाला में पावरकॉम कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज, 9 कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़े

Summer express, पटियाला | नौकरी नियमित करने की मांग को लेकर पावरकॉम आउटसोर्स स्पॉट बिलिंग मीटर रीडर यूनियन का आंदोलन बुधवार को और उग्र हो गया। यूनियन के नौ सदस्य तड़के माता कौशल्या सरकारी अस्पताल के सामने स्थित जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की पानी की टंकी पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने दावा किया कि...

हिसार में पुलिस हवालात में युवक की संदिग्ध मौत, मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा पोस्टमार्टम

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार स्थित अर्बन एस्टेट पुलिस थाना की हवालात में बंद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मछली मार्केट निवासी 30 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है, जो इलाके में चिकन कॉर्नर चलाता था। जानकारी के अनुसार,...

यमुनानगर में अधूरे बाढ़ बचाव कार्यों से बढ़ी चिंता, कटाव का खतरा बरकरार

Summer express , यमुनानगर | प्री-मानसून की शुरुआत के बावजूद यमुनानगर जिले में बाढ़ और नदी कटाव को लेकर चिंता कम नहीं हुई है। प्रशासन ने यमुना, सोम और पथराला नदियों पर 30 जून तक सभी बाढ़ बचाव कार्य पूरे करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अब तक केवल 22 कार्य ही पूरे हो...

अंबाला में तेज रफ्तार वाहन का कहर, महिला समेत तीन मजदूरों की मौके पर मौत

Summer express, अंबाला | हरियाणा के अंबाला जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा अंबाला-जगाधरी मार्ग पर नेशनल हाईवे-344 स्थित तेपला क्षेत्र के पास हुआ, जहां सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। टक्कर इतनी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.