Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जुलाई की शुरुआत में राहत: कमर्शियल LPG सिलेंडर और छोटू सिलेंडर हुए सस्ते

Summer express, नई दिल्ली | जुलाई के पहले दिन आम उपभोक्ताओं और कारोबारियों को एलपीजी कीमतों में राहत मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। वहीं, घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, जिसका असर अब भारतीय बाजार में भी दिखाई देने लगा है। इसके साथ ही निजी ईंधन रिटेलर कंपनियों ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दामों में भी कटौती की है।

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये तक की कमी की है। नई दरों के अनुसार दिल्ली में यह सिलेंडर अब 2,930 रुपये में मिलेगा। साल 2026 में पहली बार कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इतनी बड़ी कटौती की गई है।

वहीं, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत में 13 रुपये की कमी की है। इसके बाद दिल्ली में इसकी नई कीमत 808.50 रुपये हो गई है। इससे पहले जून में इसके दाम बढ़ाए गए थे।

प्रमुख शहरों में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम

  • दिल्ली — ₹2,930
  • मुंबई — ₹2,884
  • कोलकाता — ₹3,072
  • चेन्नई — ₹3,099.50

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और बेकरी जैसे व्यवसायों को सीधा फायदा मिलेगा। इससे उनकी परिचालन लागत कम होने की उम्मीद है।

वहीं, छोटू सिलेंडर के दाम घटने से प्रवासी मजदूरों, किराये पर रहने वाले लोगों और छात्रों को राहत मिलेगी। यह सिलेंडर फ्री ट्रेड एलपीजी श्रेणी में आता है, जिसे खरीदने के लिए केवल पहचान पत्र की आवश्यकता होती है।

उपभोक्ता इस सिलेंडर को किसी भी अधिकृत इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर, ऑथराइज्ड आउटलेट या चुनिंदा किराना स्टोर से आसानी से रिफिल करा सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें नियंत्रित रहीं तो आने वाले समय में ईंधन कीमतों में और राहत देखने को मिल सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार में पुलिस हवालात में युवक की संदिग्ध मौत, मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा पोस्टमार्टम

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार स्थित अर्बन एस्टेट पुलिस थाना की हवालात में बंद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मछली मार्केट निवासी 30 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है, जो इलाके में चिकन कॉर्नर चलाता था। जानकारी के अनुसार,...

यमुनानगर में अधूरे बाढ़ बचाव कार्यों से बढ़ी चिंता, कटाव का खतरा बरकरार

Summer express , यमुनानगर | प्री-मानसून की शुरुआत के बावजूद यमुनानगर जिले में बाढ़ और नदी कटाव को लेकर चिंता कम नहीं हुई है। प्रशासन ने यमुना, सोम और पथराला नदियों पर 30 जून तक सभी बाढ़ बचाव कार्य पूरे करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अब तक केवल 22 कार्य ही पूरे हो...

अंबाला में तेज रफ्तार वाहन का कहर, महिला समेत तीन मजदूरों की मौके पर मौत

Summer express, अंबाला | हरियाणा के अंबाला जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा अंबाला-जगाधरी मार्ग पर नेशनल हाईवे-344 स्थित तेपला क्षेत्र के पास हुआ, जहां सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। टक्कर इतनी...

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर GRP-RPF का विशेष चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला | अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की ओर से संयुक्त विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे लोगों और आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की गहन जांच की गई। दरअसल, पिछले कुछ समय से अंबाला समेत...

गैंगस्टर काला जठेड़ी पत्नी और नवजात जुड़वा बेटियों से मिलने गुरुग्राम पहुंचा

Summer express, गुरुग्राम | कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुग्राम पहुंचा, जहां उसने अपनी पत्नी अनुराधा चौधरी और नवजात जुड़वा बेटियों से मुलाकात की। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने मानवीय आधार पर उसे चार घंटे की कस्टडी पैरोल दी थी। दिल्ली पुलिस की टीम काला जठेड़ी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.