Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत-पाक के 117 लोगों का मोदी-शहबाज को पत्र

नई दिल्ली/इस्लामाबाद। भारत-पाकिस्तान के रिश्तों के सुधारने के लिए दोनों देशों की 117 हस्तियों पीएम मोदी और पाक पीएम शहबाज शरीफ को चिट्ठी लिखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें दोनों प्रधानमंत्रियों से कहा गया है कि टकराव नहीं, बातचीत का रास्ता चुनिए, ताकि दक्षिण एशिया में शांति और विकास का माहौल बन सके।
चिट्ठी में लिखा गया है कि लगातार तनाव से दोनों देशों के आम लोगों और खासकर युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इन 117 हस्तियों में पूर्व अधिकारी, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां शामिल हैं। भारत की ओर से जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, मीरवाइज उमर फारूक और आरजेडी सांसद मनोज झा समेत 61 लोगों ने चिट्ठी पर साइन किए हैं।
पाकिस्तान की ओर से पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी समेत 56 लोगों ने इसका समर्थन किया है। यह पहल ऐसे समय में की गई है जब हाल के महीनों में भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव बना हुआ है। इनका कहना है कि लगातार बढ़ती शत्रुता से दोनों देशों के विकास, क्षेत्रीय स्थिरता और आम नागरिकों के हित प्रभावित हो रहे हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नारायणगढ़ में 11 वर्षों में हुए करीब 1000 करोड़ के विकास कार्य: सीएम नायब सैनी

मोनिका रावत | अंबालाहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले साढ़े 11 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।अंबाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने...

सस्ती स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रबंध करे सरकार: कुलजीत सिंह बेदी

सागर पाहवा | मोहालीमोहाली के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि जिस अस्पताल को लोग वर्षों से सिविल अस्पताल समझकर इलाज के लिए आते रहे हैं, वह अब डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के अधीन संचालित हो रहा है।इसके कारण आम लोगों को पहले मिलने वाली सरकारी रियायतों और...

जीरकपुर में अवैध निर्माणों पर नजर रखने में नगर परिषद फेल

गुरमीत सिंह | ज़ीरकपुरज़ीरकपुर शहर में अवैध निर्माण एक बड़ी समस्या बन चुकी है और नगर परिषद इन्हें रोकने व निगरानी करने में लगातार असमर्थ दिखाई दे रही है। क्षेत्रफल के अनुपात में स्थायी फील्ड स्टाफ और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों की कमी के कारण अवैध निर्माणों की जिम्मेदारी तकनीकी रूप से ठेका-आधारित कर्मचारियों पर रखी जा...

दो एचपीएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

संजू | शिमलाहिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।यह आदेश मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की स्वीकृति के बाद जारी किए...

ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर फिर हादसा सामान से भरा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

गुलशन धनोहा | कांगड़ामुबारिकपुर-देहरा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-503) पर स्थित ढलियारा के खतरनाक मोड़ों पर बुधवार सुबह एक बार फिर सड़क हादसा हो गया।देहरा की ओर जा रहा सामान से लदा एक ट्रक गहरी उतराई और तीखे मोड़ पर अचानक चालक का नियंत्रण खोने से सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में भरा सामान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.