Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बदले नियम: कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 180 रु. से अधिक सस्ता

नई दिल्ली। जुलाई की शुरुआत के साथ देशभर में कई महत्वपूर्ण नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और दैनिक जीवन पर पड़ेगा। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में करीब 180 रुपये से अधिक की कटौती की है, जबकि घरेलू 14.2 किलोग्राम सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया।
दूसरी ओर केंद्र सरकार ने पासपोर्ट आवेदन शुल्क बढ़ा दिया है। वहीं भारतीय रेलवे ने बिना टिकट यात्रा सहित कई नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने को पहले के मुकाबले काफी सख्त कर दिया है। इसके अलावा आधार, आयकर रिटर्न, क्रेडिट कार्ड और गैस वितरण से जुड़े कई नए प्रावधान भी प्रभावी हो गए हैं।
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में करीब 183.50 रुपये तक की कमी की गई है, जिससे होटल, रेस्तरां और छोटे कारोबारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को इस बार भी कोई राहत नहीं मिली है। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय बाजार और अन्य कारकों के आधार पर एपपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं।
पासपोर्ट बनवाना अब पहले की तुलना में महंगा हो गया है। संशोधित शुल्क के अनुसार सामान्य 36 पृष्ठों वाले नए या नवीनीकृत पासपोर्ट के लिए शुल्क 1,500 से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है। वहीं तत्काल सेवा का शुल्क भी बढ़ाया गया है। सरकार का कहना है कि सेवा शुल्क को मौजूदा लागत के अनुरूप संशोधित किया गया है।
रेल यात्रियों के लिए भी नियम कड़े कर दिए गए हैं। बिना वैध टिकट यात्रा करने पर अब न्यूनतम वसूली और जुर्माना पहले से अधिक होगा। महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में अनधिकृत प्रवेश, रेलवे परिसंपत्तियों के दुरुपयोग तथा अन्य उल्लंघनों पर भी भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इन संशोधनों का उद्देश्य टिकट रहित यात्रा पर रोक लगाना और रेल सेवाओं में अनुशासन बढ़ाना बताया गया है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एक से श्रेष्ठ’ के 650 केंद्रों ने बदली 12 हजार बच्चों की तस्वीर: राज्यपाल और अनुराग ठाकुर ने मनाया पांच वर्ष का सफर

Summer express/ऊना, राकेश-: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को ऊना स्थित लता मंगेशकर कला केंद्र में ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश में संचालित 650 शिक्षा केंद्रों की उपलब्धि और इनके माध्यम...

रामपुर पुल की बदहाली पर विधानसभा में उठा सवाल, सत्ती बोले- तीन साल से जनता क्यों भुगत रही परेशानी

Summer express/ऊना, राकेश-:संतोषगढ़ रोड पर रामपुर में क्षतिग्रस्त पुल का मामला एक बार फिर विधानसभा में उठने से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या चर्चा में आ गई है। ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बुधवार को मानसून सत्र के दौरान शून्यकाल में पुल के पुनर्निर्माण में हो रही देरी...

अंबाला में किसान जागरूकता कार्यक्रम, 10 विभागों ने किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

Summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। शहर की फल एवं सब्जी मंडी में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री असीम गोयल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसविंदर सिंह और संबंधित अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने...

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की कैंटीन में चाकूबाजी, दो युवक घायल; जांच में जुटी पुलिस

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज (आईआईएचएस) की कैंटीन में बुधवार को दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान चाकू चलने से दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान फतूपुर गांव निवासी इस्लाम खान और प्रतीक के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...

हिमाचल में राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पास, वित्तीय फैसलों पर सरकार की बढ़ेगी निगरानी

CM सुक्खू बोले— विश्वविद्यालयों में भर्ती और वित्तीय मामलों में आएगी पारदर्शिता  Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में ‘हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026’ पारित कर दिया गया है। विधेयक के जरिए प्रदेश के छह राज्य विश्वविद्यालयों से जुड़े कानूनों में महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं। नए प्रावधानों के तहत विश्वविद्यालयों के वित्तीय मामलों,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.