Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्री-मानसून बारिश से राहत, शहरों में जलभराव

चंडीगढ़। पंजाब में बुधवार को हुई प्री-मानसून बारिश ने जहां भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं कई जिलों में जनजीवन भी प्रभावित हो गया। पठानकोट, गुरदासपुर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के कारण कई सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं।
कुछ स्थानों पर करीब चार फीट तक पानी भर गया, जिससे यातायात बाधित रहा। दूसरी ओर चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में भी बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पंजाब में पूरी तरह सक्रिय होने और कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। सबसे अधिक असर पठानकोट में देखने को मिला, जहां करीब पांच घंटे तक लगातार मूसलाधार बारिश हुई।
शहर की कई प्रमुख सड़कें, बाजार और रिहायशी कॉलोनियां पानी में डूब गईं। जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में रात से बिजली और पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बारिश ने नगर निगम के जल निकासी संबंधी दावों की पोल खोल दी है, क्योंकि थोड़ी ही देर की बारिश में नालियां ओवरफ्लो हो गईं और पानी सड़कों पर भर गया।
प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी और बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए टीमें तैनात करने की बात कही है। बारिश का असर स्कूलों पर भी दिखाई दिया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खुले कई स्कूलों में पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति सामान्य से कम रही। अभिभावकों ने जलभराव और खराब मौसम को देखते हुए छोटे बच्चों को घर पर ही रखना उचित समझा। कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कें जलमग्न होने से स्कूल पहुंचने में दिक्कतें आईं।
उधर, जालंधर में तेज आंधी के दौरान कोर्ट रोड पर एक बड़ा पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से वहां खड़ी कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि घटना के समय सड़क पर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर समय रहते पुराने और जर्जर पेड़ों की छंटाई नहीं करने का आरोप लगाया और नियमित रखरखाव की मांग की।
{ट्राइसिटी में भी बदला मौसम: ट्राइसिटी क्षेत्र में भी सुबह से बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस व गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ दिनों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
{48 से 72 घंटे में पंजाब पहुंचेगा मानसून: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून पंजाब और चंडीगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रहा है और अगले 48 से 72 घंटे के भीतर अधिकांश हिस्सों को कवर कर सकता है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और तेज हवाओं के समय पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नारायणगढ़ में 11 वर्षों में हुए करीब 1000 करोड़ के विकास कार्य: सीएम नायब सैनी

मोनिका रावत | अंबालाहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले साढ़े 11 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।अंबाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने...

सस्ती स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रबंध करे सरकार: कुलजीत सिंह बेदी

सागर पाहवा | मोहालीमोहाली के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि जिस अस्पताल को लोग वर्षों से सिविल अस्पताल समझकर इलाज के लिए आते रहे हैं, वह अब डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के अधीन संचालित हो रहा है।इसके कारण आम लोगों को पहले मिलने वाली सरकारी रियायतों और...

जीरकपुर में अवैध निर्माणों पर नजर रखने में नगर परिषद फेल

गुरमीत सिंह | ज़ीरकपुरज़ीरकपुर शहर में अवैध निर्माण एक बड़ी समस्या बन चुकी है और नगर परिषद इन्हें रोकने व निगरानी करने में लगातार असमर्थ दिखाई दे रही है। क्षेत्रफल के अनुपात में स्थायी फील्ड स्टाफ और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों की कमी के कारण अवैध निर्माणों की जिम्मेदारी तकनीकी रूप से ठेका-आधारित कर्मचारियों पर रखी जा...

दो एचपीएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

संजू | शिमलाहिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।यह आदेश मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की स्वीकृति के बाद जारी किए...

ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर फिर हादसा सामान से भरा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

गुलशन धनोहा | कांगड़ामुबारिकपुर-देहरा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-503) पर स्थित ढलियारा के खतरनाक मोड़ों पर बुधवार सुबह एक बार फिर सड़क हादसा हो गया।देहरा की ओर जा रहा सामान से लदा एक ट्रक गहरी उतराई और तीखे मोड़ पर अचानक चालक का नियंत्रण खोने से सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में भरा सामान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.