Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सीएम ऑफिस, चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

मोनिका रावत | चंडीगढ़
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय समेत चंडीगढ़ के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी भरे ई-मेल मिलने के तुरंत बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।
ई-मेल में दावा किया गया कि हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय में दोपहर 3:11 बजे और चंडीगढ़ के स्कूलों में 1:11 बजे विस्फोट किए जाएंगे। संदेश में बम, आईईडी और ड्रोन हमलों का भी जिक्र किया गया। इस बार धमकी भरे ई-मेल जीमेल के बजाय रेडिफमेल के जरिये भेजे गए, जिसे जांच एजेंसियां गंभीरता से देख रही हैं। सबसे पहले सेक्टर-31 स्थित एयर फोर्स स्कूल को धमकी मिली। इसके बाद सेक्टर-37बी और 37डी के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-38 के विवेक हाई स्कूल, सेक्टर-26 के सेक्रेड हार्ट स्कूल और स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल, सेक्टर-40 के डीपीएस स्कूल तथा सेक्टर-9 के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल को भी इसी तरह के ई-मेल मिलने की सूचना मिली।
अमित शाह और एस. जयशंकर का भी उल्लेख: धमकी भरे संदेश में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर का भी उल्लेख किया गया। साथ ही अंबाला से दिल्ली के बीच रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने और 15 अगस्त के कार्यक्रमों से दूर रहने की चेतावनी भी दी गई। धमकी मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सभी संबंधित स्कूलों और संवेदनशील स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिल्ली पुलिस ने बनाया नया साइबर सेंटर, फर्जी बम ईमेल और महिला-बाल अपराधों पर कसेगा शिकंजा

summer express, नई दिल्ली। बढ़ते साइबर अपराधों और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के बीच दिल्ली पुलिस ने अपनी साइबर जांच व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने ‘दिल्ली साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर’ (D4C) का गठन किया है। इसके तहत फर्जी बम धमकी वाले ईमेल की जांच के लिए...
Summer Express - खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

फिरोजपुर में BSF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.264 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Summer express, फिरोजपुर । भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसएफ और थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान में एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 264 ग्राम हेरोइन के दो पैकेट और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। कार्रवाई के...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

Summer express/ऊना,राकेश -: नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं, वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है। हादसे...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

Summer express/कांगड़ा,राहुल-:  हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते...

हिसार में कचरा उठान को लेकर हंगामा, 50 से अधिक सफाईकर्मी हिरासत में

Summer express, हिसार। नगर निगम प्रशासन की ओर से सोमवार को शहर में कचरा उठान व्यवस्था दोबारा शुरू कराने की कोशिश के दौरान जमकर हंगामा हुआ। निगम की ओर से कचरा उठाने वाली गाड़ियों को रवाना किया गया तो सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया और मौके पर नारेबाजी करने लगे। विरोध बढ़ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.