Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दो करोड़ की रंगदारी मांग का मामला निकला फर्जी, ज्वेलर गिरफ्तार

Summer express, कैथल | हरियाणा के  कैथल   जिले के पूंडरी क्षेत्र में ज्वेलर से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकला है। मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता ज्वेलर को ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने पुलिस सुरक्षा हासिल करने के लिए खुद ही विदेशी नंबर से धमकी भरी कॉल करवाई थी।

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि फतेहपुर पूंडरी निवासी रवि वर्मा ने +पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर दावा किया था कि उसकी “लवली ज्वेलर्स” नाम से दुकान है और  उसे विदेशी व्हाट्सएप नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई थी। शिकायत में कहा गया था कि कॉल करने वाले ने उससे दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट को तत्काल जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान पुलिस को शिकायतकर्ता के बयान और तकनीकी साक्ष्यों में कई विसंगतियां मिलीं, जिसके बाद मामले की गहन पड़ताल शुरू की गई।

जांच के दौरान  पुलिस टीम ने राजौंद क्षेत्र से सिरसल निवासी देवेंद्र को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना राजौंद में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि देवेंद्र के खिलाफ पहले से हत्या, लूट और शस्त्र अधिनियम सहित 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस पूछताछ में देवेंद्र ने खुलासा किया कि उसने विदेशी व्हाट्सएप नंबर से रंगदारी की कॉल रवि वर्मा के कहने पर की थी। इसके बदले रवि ने उसे पैसे भी दिए थे। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और देवेंद्र का परिवार रवि की दुकान से आभूषण खरीदता था। इसी भरोसे के चलते रवि ने उससे फर्जी धमकी दिलवाई।

पुलिस के अनुसार, रवि वर्मा ने पुलिस सुरक्षा प्राप्त करने और प्रशासन को गुमराह करने के उद्देश्य से पूरी साजिश रची थी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता रवि को भी गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में रामायण पर बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: महिपाल ढांडा

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि रामायण के रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि ने अपने महान महाकाव्य के माध्यम से मानवता को मर्यादा, कर्तव्य, आदर्श जीवन और लोक कल्याण का मार्ग दिखाया। उनके विचार सत्य, त्याग, सेवा और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देते हैं। भगवान वाल्मीकि ने प्रभु...

करनाल अमन हत्याकांड में CIA-3 को मिली कामयाबी, जतिन समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल में अमन हत्याकांड की जांच कर रही सीआईए-3 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में करनाल निवासी जतिन और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एसीपी रविंदर कुमार ने प्रेस...

करनाल में 5 नवंबर को अमित शाह निकालेंगे पदयात्रा, भाजपा ने अभियान शुरू किया

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों के जवाब में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि...

अंबाला छावनी के बाजारों में जाम से निपटने के लिए बैरिकेडिंग करेगी पुलिस, अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

Summer express, अंबाला। त्योहारों के सीजन में अंबाला छावनी के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने के साथ जाम की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। संकरी बाजारों में दिन के समय चौपहिया वाहनों के प्रवेश से ग्राहकों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए दुकानदारों ने पुलिस...

अंबाला में 30 से अधिक विशेष बच्चों ने पैरा रोलर स्केटिंग ट्रायल में दिखाई प्रतिभा

Summer express, अंबाला। अंबाला छावनी के सुभाष पार्क में आयोजित विशेष पैरा रोलर स्केटिंग चयन ट्रायल में 30 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। इन बच्चों का सपना स्केटिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना है। ट्रायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.