Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिल स्लिप के बाद उत्तर रेलवे की त्वरित कार्रवाई, 107 यात्रियों की सुरक्षित निकासी और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था सफलतापूर्वक पूरी

Summer express/अम्बाला- : कालका–शिमला रेलखंड पर 04 जुलाई 2026 को कथलीघाट–कानों (KEJ–KANO) सेक्शन के किलोमीटर संख्या 68/13 पर पहाड़ी खिसकने (हिल स्लिप) की घटना के कारण रेल परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ। प्राकृतिक आपदा की इस स्थिति में उत्तर रेलवे के अम्बाला मंडल ने तत्परता और समन्वित प्रयासों के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए प्रभावी राहत एवं वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई।

प्रभावित रेलखंड में संचालित गाड़ी संख्या 52452 शिमला–कालका शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस को एहतियात के तौर पर सुरक्षित रूप से कथलीघाट स्टेशन वापस लाया गया। ट्रेन में कुल 107 यात्री सवार थे। पूरी घटना के दौरान रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन में मौजूद टीटीई तथा दूरभाष के माध्यम से यात्रियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा। उन्हें स्थिति की नियमित जानकारी देने के साथ आवश्यक सहायता और आश्वासन भी प्रदान किया गया।यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए कथलीघाट स्टेशन से तीन विशेष बसों की व्यवस्था की गई। ये बसें रात्रि 22:24 बजे कालका के लिए रवाना हुईं, जिनके माध्यम से 97 यात्रियों को सुरक्षित कालका स्टेशन पहुंचाया गया।कालका स्टेशन पर यात्रियों के लिए भोजन पैकेट और पेयजल की व्यवस्था की गई। साथ ही, आगे की यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए गाड़ी संख्या 13052 कालका–हावड़ा मेल का प्रस्थान 60 मिनट विलंबित किया गया। तीनों बसें रात्रि 00:30 बजे कालका पहुंचीं और संबंधित सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से ट्रेन में बैठाकर उनकी आगे की यात्रा सुनिश्चित की गई।उत्तर रेलवे ने इस प्राकृतिक आपदा के दौरान त्वरित निर्णय, प्रभावी समन्वय और यात्री सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। रेलवे प्रशासन यात्रियों के धैर्य और सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिल स्लिप के बाद उत्तर रेलवे की त्वरित कार्रवाई, 107 यात्रियों की सुरक्षित निकासी और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था सफलतापूर्वक पूरी

Summer express/अम्बाला- : कालका–शिमला रेलखंड पर 04 जुलाई 2026 को कथलीघाट–कानों (KEJ–KANO) सेक्शन के किलोमीटर संख्या 68/13 पर पहाड़ी खिसकने (हिल स्लिप) की घटना के कारण रेल परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ। प्राकृतिक आपदा की इस स्थिति में उत्तर रेलवे के अम्बाला मंडल ने तत्परता और समन्वित प्रयासों के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा...

अंबाला में प्लंबिंग सामान चोरी का पर्दाफाश,तीन महिलाएं और ऑटो चालक गिरफ्तार

अम्बाला -: अंबाला कैंट में एक निजी कंपनी से लगातार हो रही प्लंबिंग सामान की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन महिलाओं और एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर की सतर्कता और सेना के जवानों की मदद से पकड़ लिया गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ...

एचटेट लेवल-2 परीक्षा के लिए अंबाला में कड़े इंतजाम, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा

Summer express/अंबाला-: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल-2 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल रहित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थाओं के साथ परीक्षा आयोजित की। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, जबकि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त हरियाणा रोडवेज बसों का संचालन भी किया...

रादौर में ज्वैलर्स से गन प्वाइंट पर लूट, नकाबपोश बदमाश नकदी से भरा बैग लेकर फरार

Summer express/रादौर, परवेज खान -:रादौर के मुख्य बाजार में रविवार देर शाम एक ज्वैलर्स कारोबारी के साथ गन प्वाइंट पर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। तीन नकाबपोश बदमाशों ने श्री शाकुंभरी ज्वैलर्स के संचालक अमित गुप्ता पर हमला कर उनसे लाखों रुपये की नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो...

नॉर्थ जोन में धान की रोपाई अंतिम चरण में, 50 हजार हेक्टेयर में खेती; अनुकूल मौसम पर टिकी बेहतर उत्पादन की उम्मीद

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश के नॉर्थ जोन में खरीफ सीजन के दौरान धान की खेती अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रदेश के पांच प्रमुख जिलों—कांगड़ा, मंडी, ऊना, हमीरपुर और चंबा—में इस वर्ष लगभग 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की जा रही है। अधिकांश इलाकों में किसानों ने धान की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.