Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्पोर्ट्स टूरिज्म बना कांगड़ा की नई पहचान, बढ़ी देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को इस वर्ष स्पोर्ट्स टूरिज्म ने नई गति दी है। धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों और बीड़-बिलिंग में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक जिले का रुख कर रहे हैं। इसका सीधा लाभ स्थानीय पर्यटन उद्योग, होटल व्यवसाय, टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को मिल रहा है।

जिला पर्यटन विभाग के अनुसार अप्रैल माह के दौरान कांगड़ा में लगभग 85 हजार घरेलू और 4,500 विदेशी पर्यटक पहुंचे। पिछले वर्ष अप्रैल में विदेशी पर्यटकों की संख्या 2,662 थी, जिसके मुकाबले इस बार उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पर्यटन विभाग का मानना है कि जिले में लगातार बढ़ रही साहसिक खेल गतिविधियां और बेहतर पर्यटन सुविधाएं इस बढ़ोतरी का प्रमुख कारण हैं।

पर्यटकों की सबसे अधिक आवाजाही धर्मशाला, मैक्लोडगंज, भागसूनाग, धर्मकोट, नड्डी, पालमपुर तथा बीड़-बिलिंग जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दर्ज की गई। अप्रैल और मई के दौरान समर सीजन ने पर्यटन कारोबार को नई ऊर्जा प्रदान की है। होटलों में बेहतर ऑक्यूपेंसी देखने को मिली, जबकि स्थानीय बाजारों में भी पर्यटकों की बढ़ती संख्या से व्यापार में तेजी आई है।जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि कांगड़ा अब केवल प्राकृतिक सौंदर्य के लिए ही नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। धर्मशाला में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों को आकर्षित करते हैं, वहीं बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग का रोमांच लेने के लिए दुनिया के विभिन्न देशों से पायलट और एडवेंचर प्रेमी पहुंचते हैं।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग का प्रयास है कि पर्यटन स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए, ताकि पर्यटकों को सुरक्षित और बेहतर अनुभव मिल सके।आने वाले समय में भी स्पोर्ट्स टूरिज्म और एडवेंचर गतिविधियों के विस्तार से कांगड़ा में पर्यटन कारोबार को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...

कोटखाई में एक सप्ताह में पटरी पर आएगी एलपीजी आपूर्ति, प्रशासन को सख्त निर्देश

Summer express/शिमला, संजू-: सेब सीजन के बीच कोटखाई क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर सामने आ रही दिक्कतों को सरकार ने गंभीरता से लिया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार को संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को एक सप्ताह के भीतर सामान्य...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है, लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष...

एसआईआर में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित, विभागीय कार्रवाई की सिफारिश

Summer express , नारनौल। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में लापरवाही बरतना नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) गजराज को भारी पड़ गया। निर्धारित जिम्मेदारी के निर्वहन में उदासीनता और बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें तत्काल...

फरीदाबाद में डंपर ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला: दोनों की मौत, एंबुलेंस में देरी पर सवाल

Summer express , फरीदाबाद। फरीदाबाद में  दोपहर ड्यूटी के दौरान दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई। पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में राइडर ड्यूटी पर तैनात नवीन और अभिषेक को सोहना रोड पर सरूरपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.